Begin typing your search above and press return to search.

भाजपा प्रभारी की बहन ने की खुदकुशी: आंध्रप्रदेश के पूर्व सीएम एनटीआर की सबसे छोटी बेटी और डी. पुरंदेश्वरी की बहन ने खुदकुशी की

भाजपा प्रभारी की बहन ने की खुदकुशी: आंध्रप्रदेश के पूर्व सीएम एनटीआर की सबसे छोटी बेटी और डी. पुरंदेश्वरी की बहन ने खुदकुशी की
X
By NPG News

NPG ब्यूरो। साउथ के सुपरस्टार और आंध्रप्रदेश के पूर्व सीएम एनटी रामाराव की सबसे छोटी बेटी कंठमनेनी उमा माहेश्वरी (57 वर्ष) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हैदराबाद के जुबली हिल्स स्थित आवास में उनकी लाश फंदे से लटकी हुई मिली। यह खबर सुनकर लोग चौंक गए। एनटीआर के 8 बेटे व 4 बेटियां थीं। उमा माहेश्वरी इनमें सबसे छोटी थीं। उमा से बड़ी बहन नारा भुवनेश्वरी आंध्रप्रदेश के पूर्व सीएम और टीडीपी अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू की पत्नी हैं। वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव डी. पुरंदेश्वरी छत्तीसगढ़ प्रभारी हैं। इसके अलावा एक और बहन का नाम लोकेश्वरी है।

हैदराबाद के असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर के मुताबिक उमा माहेश्वरी ने सोमवार को जुबली स्थित अपने आवास के कमरे में फांसी लगा ली। उनकी लाश फंदे से लटक रही थी। प्रारंभिक रूप से जो जानकारी सामने आ रही है, उसके मुताबिक उमा माहेश्वरी बीमारी से परेशान थीं। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि उन्होंने बीमारी से तंग आकर आत्महत्या की होगी। सूचना मिलने पर टीडीपी अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू, उनकी पत्नी नारा भुवनेश्वरी, बेटा नारा लोकेश और अन्य परिजन जुबली हिल्स स्थित आवास पहुंचे। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टपार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले की प्रारंभिक सूचना दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

बेटी दामाद ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो शव पंखे से लटक रहा था

जानकारी के मुताबिक उमा माहेश्वरी अपने कमरे में थी। जब लंबे समय बाद भी उनका कमरा नहीं खुला तो बेटी दामाद को संदेह हुआ। इसके बाद बेटी दामाद और अन्य लोगों ने मिलकर दरवाजा तोड़ा। भीतर माहेश्वरी का शव पंखे पर एक फंदे से लटक रहा था। इसके बाद पुलिस व अन्य परिजनों को खबर दी गई। प्रारंभिक पूछताछ के आधार पर पुलिस ने लंबी बीमारी और तनाव की वजह से ऐसा कदम उठाने की बात कही है। हालांकि जांच के बाद सभी चीजें स्पष्ट हो पाएंगी।

Next Story