Begin typing your search above and press return to search.

Bjp Parivartan Yatra: ‘परिवर्तन’ की चिंता: सरकार पर भरोसा नहीं, डीजीपी और सेकेट्री से मिले भाजपाई, कांग्रेस बोली- हमारे लिए हर जीवन अनमोल

Bjp Parivartan Yatra: छत्‍तीसगढ़ की सत्‍ता में वापसी की तैयारी में जुटी भाजपा प्रदेश में परिवर्तन यात्रा निकालने की तैयारी में है, लेकिन भाजपा को अब इस यात्रा की सुरक्षा की चिंता सताने लगी है।

Bjp Parivartan Yatra: ‘परिवर्तन’ की चिंता: सरकार पर भरोसा नहीं, डीजीपी और  सेकेट्री से मिले भाजपाई, कांग्रेस बोली- हमारे लिए हर जीवन अनमोल
X
By Sanjeet Kumar

Bjp Parivartan Yatra: रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में भाजपा परिवर्तन यात्रा निकालने की तैयारी में है। यात्रा की शुरुआत 12 सितंबर को दंतेवाड़ा से होगी। इस बीच यात्रा की सुरक्षा को लेकर पार्टी की चिंता बढ़ गई है। यात्रा राज्‍य के नक्‍सल प्रभावित क्षेत्रों से भी गुजरेगी। इधर, भाजपा ने राज्‍य में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की टॉरगेट किलिंग का आरोप लगाते हुए यात्रा की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर किया है। भाजपा की इस चिंता को सत्‍तारुढ़ कांग्रेस सियासी ड्रामा बता रही है। कांग्रेस की परिर्तन यात्रा की याद दिलाते हुए कांग्रेस कह रही है कि हम भाजपा की तरह नहीं हैं, हमारे लिए हर जीवन अनमोल है।

भाजपा के कार्यकर्ताओं की हो रही है टारगेट किलिंग

वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने एकात्म परिसर भाजपा कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भाजपा राज्‍य सरकार के खिलाफ निकाली जाने वाली दो परिवर्तन यात्राओ की पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित करने गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक से मिलेगी, क्योंकि भाजपा के कार्यकर्ताओं की टारगेट किलिंग हो रही है। भाजपा के एक विधायक भीमा मंडावी जी की हत्या की जा चुकी है। मोहला मानपुर में एक सभा में कांग्रेस विधायक की मौजूदगी में कहा गया कि भाजपा के नेता आएं तो उन्हें काट दिया जाए। यह सरकार सत्ता में बने रहने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। उन्होंने बताया कि 10 फरवरी 2023 को नारायणपुर में सागर साहू की टारगेट किलिंग हुई। नीलकंठ कक्केम की आवापल्ली, बीजापुर में 05 फरवरी को टारगेट किलिंग हुई। बुधराम कर्टेम की टारगेट किलिंग बास्तानार, बस्तर में 16 जनवरी को हुई। रामधर अलामी की बारसूर, दंतेवाड़ा में 11 फरवरी को टारगेट किलिंग हुई।अर्जुन काका की इलमिड़ी, बीजापुर में 21 जून को टारगेट किलिंग हुई।

अग्रवाल ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता, हमारे पदाधिकारियों की हत्या नक्सलवाद का बहाना बनाकर की गई है। आज तक उनके हत्यारों को पकड़ा नहीं गया है। यह सब भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता थे। चुन चुन कर भाजपा कार्यकर्ताओं को मारा जा रहा है। ऐसे समय पर हम डीजीपी और गृह सचिव से यात्रा की सुरक्षा की मांग करेंगे क्योंकि हमें मुख्यमंत्री और गृहमंत्री से कोई उम्मीद नहीं है।

दलगत आधार पर सुरक्षा देना और सुरक्षा हटाना भाजपा की मानसिकता

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा ने अपने शासन काल में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा को घोर नक्सली इलाकों में सुरक्षा नहीं दिया जिसके कारण कांग्रेस ने अपने नेताओं की पूरी पीढ़ी को खोया था जिसमें 31 लोगों की शहादत हुई थी। भाजपा को इस बात का डर सता रहा है कि कांग्रेस सरकार भी उन्हीं के समान सुरक्षा में कटौती न कर दे। दलगत आधार पर सुरक्षा देना और सुरक्षा हटाना भाजपा की मानसिकता रही है। कांग्रेस पार्टी के लिए हर नागरिक की सुरक्षा देना और हर नागरिक का जीवन अनमोल है। भाजपा की तरह कांग्रेस दोहरी मानसिकता से काम नहीं करती। भाजपा की सरकार ने कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा को सुरक्षा नहीं दिया था। जिसके कारण कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की पूरी पीढ़ी की हत्या हो गयी थी।

शुक्ला ने कहा कि भाजपाई अनावश्यक डर रहे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बनने के बाद हालात में परिवर्तन आ गया है। अब वे बिना सुरक्षा के भी भयमुक्त होकर अपनी राजनैतिक गतिविधियां संचालित करें। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद राज्य के नक्सल घटनाओं में 80 प्रतिशत तथा नक्सल हत्या में 50 प्रतिशत की कमी आई है। वर्ष 2008 से लेकर 2018 तक के आंकड़ों को यदि देखा जाए तो इस दौरान राज्य में नक्सली हर साल 500 से लेकर 600 हिंसक घटनाओं को अंजाम देते थे, जो कि बीते पांच वर्षों में घटकर औसतन रूप से 250 तक रह गई है। वर्ष 2022-23 में मात्र 134 नक्सल घटनाएं हुई हैं, जो कि 2018 से पूर्व घटित घटनाओं से लगभग चार गुना कम हैं। राज्य में 2018 से पूर्व नक्सली मुठभेड़ के मामले प्रतिवर्ष 200 के करीब हुआ करते थे, जो अब घटकर दहाई के आंकड़े तक सिमट गए हैं। इन आंकड़ों को देख कर भाजपा अपने अंदर का डर निकाल दे और अपनी यात्रा निश्चिंत होकर निकाले।

भाजपा नेताओं ने आज प्रमुख सचिव गृह मनोज पिंगुआ से मुलाकात कर उन्‍हें परिवर्तन यात्रा की सुरक्षा के लिए ज्ञापन सौंपा

पुलिस महानिदेशक और प्रमुख सचिव गृह से मिलकर सुरक्षा संबंधी सौंपा पत्र

भाजपा नेताओं ने आज प्रमुख सचिव गृह और डीजीपी को ज्ञापन सौंपकर सुरक्षा की मांग की। भाजपा नेताओं ने अफसरों को बताया कि पार्टी आगामी दिनों में दो परिवर्तन यात्रा निकाल रही है। पहली परिवर्तन यात्रा 12 सितंबर 2023 को दंतेवाड़ा से प्रारंभ होगी तथा दूसरी यात्रा 16 सितंबर 2023 से जशपुर से प्रारंभ होगी। इन दोनो यात्राओं का मिलन एवं समापन कार्यक्रम प्रस्तावित दिनांक 28 सितम्बर 2023 होना है। पूरे समय इन दोनों यात्राओं में राष्ट्रीय नेता, केन्द्रीय मंत्री, पूर्व मंत्री, विधायक, सांसद एवं प्रादेशिक हमारे वरिष्ठ नेतागण अलग-अलग तिथि एवं स्थानों पर सम्मिलित होनें वाले है। चूंकि यात्रा अनेक संवेदनशीन स्थानों से होकर गुजरेगी, इसमें आने वाले मार्ग, होने वाली छोटी एवं बड़ी सभा एवं रोड शो की समुचित सुरक्षा एवं रोड ओपनिंग दल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए यह पत्र आपकी ओर प्रेषित है।

भाजपा नेताओं ने आज डीजीपी अशोक जुनेजा से मुलाकात कर उन्‍हें परिवर्तन यात्रा की सुरक्षा के लिए ज्ञापन सौंपा

यह भी पढ़ें- छत्‍तीसगढ़ में भाजपा की परिवर्तन यात्रा, 12 व 16 सितंबर के बीच मोदी, शाह समेत आएंगे ये बड़े नेता

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की सत्‍ता में वापसी के लिए भाजपा पूरी ताकत झोंक रही है। प्रदेश सरकार के खिलाफ लगातार मोर्चा खोलने के साथ ही पार्टी ने अब राज्‍य में परिवर्तन यात्रा शुरू करने का फैसला किया है। पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रदेश अध्‍यक्ष अरुण साव ने परिवर्तन यात्रा की जानकारी दी। उन्‍होंने बताया कि परिवर्तन यात्रा राज्‍य के दो अलग-अलग स्‍थानों से शुरू होगी और एक साथ बिलासपुर में आकर समाप्‍त होगी। पहली परिवर्तन यात्रा 12 सितंबर को दंतेवाड़ा में दंतेश्वरी मंदिर शुरू होगी। इसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आएंगे। दूसरी यात्रा 16 सितंबर को जशपुर से शुरू होगी। इस दौरान शाह के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा सहित अन्‍य राष्‍ट्रीय नेता यहां आएंगे। भाजपा की परिवर्तन यात्रा का पूरा कार्यक्रम जानन के लिए यहां क्‍लीक करें-



Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story