Begin typing your search above and press return to search.

BJP विधायक पर रेप का आरोप: 10 महीने में दूसरी बार बलात्कार का केस दर्ज...नौकरी का झांसा देकर 2 साल से करता रहा शोषण

BJP विधायक पर रेप का आरोप: 10 महीने में दूसरी बार बलात्कार का केस दर्ज...नौकरी का झांसा देकर 2 साल से करता रहा शोषण
X
By NPG News

नईदिल्ली 18 नवम्बर 2021.राजस्थान के गोगुंडा से भाजपा के विधायक प्रताप भील पर 10 महीने में दूसरी बार रेप का आरोप लगा है। दोनों ही मामलों में आरोपी विधायक ने पीड़ित महिलाओं को शादी करने और नौकरी दिलाने का झांसा देकर रेप किया।विधायक ने सभी आरोपों से इनकार किया है। विधायक को अभी किसी भी मामले में गिरफ्तार नहीं किया गया है और एक मामले में उसके खिलाफ अपराध जांच विभाग (CID) जांच कर रही है।

शिकायत के अनुसार, हाल ही में, वल्लभनगर विधानसभा उपचुनाव के बाद, नेता ने महिला का फोन उठाना बंद कर दिया और इसलिए उन्होंने शिकायत दर्ज कराने का फैसला किया. 38 वर्षीय महिला ने बुधवार को एसपी कार्यालय में लिखित शिकायत दी, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया. मामला फिलहाल एएसपी अंजना सुखवाल के नेतृत्व वाली सीआईडी-सीबी की टीम के पास है.

पीड़िता ने कहा कि वह दो साल पहले विधायक के संपर्क में आई थी, जब उसने उनसे नौकरी के लिए संपर्क किया था. पहले उनकी दोस्ती आगे बढ़ी और फिर नेता ने शादी का झांसा देकर उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया. पीड़िता ने बताया कि विधायक जान से मारने की धमकी देकर उसका शोषण करता रहा.

10 महीने पहले फरवरी में सुखेर थाने में भी एक भाजपा महिला ने विधायक के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया था. जिसकी जांच CID में अभी तक चल ही रही है. दर्ज मामले के अनुसार उदयपुर शहर के दिवाली इलाके की एक लड़की एसपी के सामने पेश हुई और उसने बताया कि वो रोजगार की तलाश में विधायक प्रताप भील से मिली थी. इसके बाद विधायक ने नौकरी दिलाने का भरोसा दिया फिर उसके पास विधायक के फोन लगातार आने लगे फिर दोनों के बीच बातें होने लगीं.


Next Story