Begin typing your search above and press return to search.

भाजपा ने अध्यक्ष बदला: उत्तरप्रदेश भाजपा में अध्यक्ष बदलने की कवायद पर विराम...इन्हें मिली जिम्मेदारी

भाजपा ने अध्यक्ष बदला: उत्तरप्रदेश भाजपा में अध्यक्ष बदलने की कवायद पर विराम...इन्हें मिली जिम्मेदारी
X
By NPG News

NPG ब्यूरो। उत्तरप्रदेश में भाजपा अध्यक्ष बदलने की कवायद पर आखिरकार विराम लग गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भूपेंद्र सिंह चौधरी को नया अध्यक्ष बनाया है। भूपेंद्र सिंह विधान परिषद के सदस्य हैं।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश से संबंध रखने वाले जाट नेता चौधरी ने बुधवार शाम को भाजपा अध्यक्ष नड्डा से मुलाकात की थी। तब से ही उन्हें अध्यक्ष बनाने के कयास लग रहे थे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पूर्वी उत्तर प्रदेश से हैं, लिहाजा चौधरी को राज्य इकाई का प्रमुख नियुक्त कर भाजपा ने क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश की है।


चौधरी की जाट बिरादरी और पश्चिमी यूपी में मजबूत पकड़ है। उन्होंने विधानसभा चुनाव में पश्चिमी यूपी में भाजपा के लिए काफी मेहनत की थी। माना जाता है कि उनकी बदौलत ही पश्चिमी यूपी मे किसान आंदोलन के बाद भी भाजपा को शानदार जीत मिली थी। उनकी मेहनत को देखते हुए ही योगी 2.0 में दूसरी बार मंत्री बनाया गया।

Next Story