Begin typing your search above and press return to search.

BJP 150 पार: गुजरात में मोदी-मोदी... भाजपा 151 तो कांग्रेस 18 सीटों पर, आप 8 सीटों पर खाता खोलती नजर आ रही

BJP 150 पार: गुजरात में मोदी-मोदी... भाजपा 151 तो कांग्रेस 18 सीटों पर, आप 8 सीटों पर खाता खोलती नजर आ रही
X
By NPG News

NPG ब्यूरो। गुजरात विधानसभा चुनाव का परिणाम मोदीमय होता नजर आ रहा है। अब तक जो रुझान सामने आए हैं, उसमें भाजपा 151 सीटों पर बढ़त बनाकर चल रही है। पिछले चुनाव के मुकाबले यह 50 ज्यादा है। वहीं, कांग्रेस 18 सीटों पर नजर आ रही है। गुजरात में पहली बार चुनाव मैदान में उतरी आम आदमी पार्टी 8 सीटों पर आगे है। वहीं हिमाचल प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर है। भाजपा पिछड़ती दिख रही है। हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी अभी किसी सीट पर खाता खोलती नहीं दिख रही है।

गुजरात में 182 और हिमाचल प्रदेश में 68 सीटों के लिए चुनाव हुए हैं। गुजरात में 27 साल से भाजपा की सरकार है। यहां भाजपा और कांग्रेस ही चिर परिचित प्रतिद्वंद्वी हैं। पहली बार आम आदमी पार्टी ने गुजरात चुनाव में एंट्री की है। साथ ही, अपनी ताकत भी झोंक दी है। एग्जिट पोल्स के मुताबिक आम आदमी पार्टी गुजरात में अपना खाता खोलने जा रही है। हालांकि देखना यह होगा कि कितनी सीटों पर आप ने भाजपा और कांग्रेस का समीकरण बिगाड़ा है।

बता दें कि गुजरात के 33 जिलों की 182 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में वोट डाले गए थे। पहले चरण की वोटिंग एक दिसंबर और दूसरे चरण के अंतर्गत पांच दिसंबर को मतदान हुआ था। गुजरात में एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा के 117 से 151 सीटों पर जीत दर्ज करने की संभावना जताई गई है, जबकि कांग्रेस को 16 से 51 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, आप को दो से 13 सीटें मिल सकती हैं।

इन सीटों पर सबकी नजर

सीएम भूपेंद्र पटेल, आप के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार इसुदान गढ़वी, युवा नेता हार्दिक पटेल, जिग्नेश मेवाणी और अल्पेश ठाकोर समेत कुल 1,621 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। गुजरात चुनाव में कुल 70 राजनीतिक दलों और 624 निर्दलीय उम्मीदवारों ने भाग्य आजमाया है।

Next Story