Begin typing your search above and press return to search.

बिपरजॉय तूफान के बाद मानसून की बारिश बनी आफत, असम में बाढ़, दिल्ली रेलवे स्टेशन में करेंट से महिला की मौत, हरियाणा में महिला कार के साथ नदी में बह गई

बिपरजॉय तूफान के बाद मानसून की बारिश बनी आफत, असम में बाढ़, दिल्ली रेलवे स्टेशन में करेंट से महिला की मौत, हरियाणा में महिला कार के साथ नदी में बह गई
X
By Sandeep Kumar

नईदिल्ली। बिपरजॉय तूफान के बाद कई राज्यों में हो रही बारिश लोगों के लिए आफत बन गई है। असम में लगातार बारिश से बाढ़ का कहर देखने को मिल रहा है। बाढ़ की वजह से असम के 4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। असम में कई नदियां हैं और ब्रह्मपुत्र और बराक बड़ी नदियां है। इनके कारण राज्य में बाढ़ का खतरा पैदा होता है। कई इलाकों में कटाव की समस्या काफी अधिक है और यहां पर कम समय में काफी अधिक बारिश होती है, इसलिए बाढ़ की स्थिति बन जाती है। असम के कई इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। बाढ़ की वजह से लोग इधर उधर रखने को मजबूर है।

बाढ़ के चलते सप्लाई चेन भी प्रभावित हुई है, इसकी वजह से भी राज्य में खाने-पीने के अन्य सामान की किल्लत हो गई है और जो चीजें मिल रही हैं, वो महंगे दामों पर मिल रही हैं। बीते 24 घंटे में बाढ़ से नलबाड़ी जिले में एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। असम में बाढ़ के हालात पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने चिंता जताते हुए राज्य के सीएम हिमंता बिस्व सरमा से बात की और हरसंभव मदद का एलान किया।

मुम्बई में भी बारिश के चलते एक बिल्डिंग गिर गई। घटना में दो लोग फंस गए। फायर ब्रिगेड और NDRF की टीम दोनो फंसे लोगों को निकालने में जुटी है। दिल्ली रेलवे स्टेशन में पानी मे डूबे बिजली तार की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। हरियाणा में एक महिला की कार नदी में बह गई। महिला को कार से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छत्तीसगढ़ में भी लगातार बारिश में कुछ इलाकों में जल भराव की समस्या देखने को मिली है।छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले तीन दिनों तक बारिश होने का अनुमान है।

दिल्ली मौसम कार्यालय ने शनिवार को कहा कि दिल्ली में अगले दो दिनों में मॉनसून सीजन की पहली बारिश होने की उम्मीद है। आम तौर पर बारिश वाला सिस्टम 27 जून तक शहर में पहुंच जाता है।

हिमाचल प्रदेश के कालका-शिमला रेल ट्रैक शनिवार सुबह भारी वर्षा के कारण कई जगह भूस्खलन होने से बाधित हो गया। इससे इस ट्रैक पर दोनों तरफ से चलने वाली रेलगाड़ियों की आवाजाही दिनभर बंद रही। ट्रैक को बहाल करने का कार्य देर शाम तक जारी रहा। भारी वर्षा के कारण कोटी, धर्मपुर व कैथलीघाट के नजदीक भूस्खलन होने से ट्रैक पर मलबा आ गया। सुबह चलने वाली रेलगाड़ी भी शिमला के नजदीक कैथलीघाट में फंस गई। रेलगाड़ी में बैठी सवारियों को बस से आगे भेजा गया।


Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story