Bilaspur petrol pump shot fired:न्यायधानी में फिर गोलीकांड, पेट्रोल पंप लूटने पहुंचे बदमाशों ने चलाई गोली...देखें CCTV

Bilaspur petrol pump shot fired:न्यायधानी में फिर गोलीकांड, पेट्रोल पंप लूटने पहुंचे  बदमाशों ने चलाई गोली...देखें CCTV
X

बिलासपुर। न्यायधानी में नए साल में फिर से गोलीकांड हो गया। पेट्रोल पंप लूटने पहुँचे लुटेरों ने गोलीकांड को अंजाम दे दिया फिर फरार हो गए। घटना कोटा थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार कोटा-लोरमी मार्ग पर ग्राम लखोदना चंगोरी में पुष्कर पेट्रोल पंप है। जिसे रात साढ़े 8 बजे लुटने के लिए तीन लुटेरे बाइक से पहुँचे थे। जहां पेट्रोल पंप कर्मियों को डरावने के लिए बदमाशो ने कट्टा लहराया,पर गलती से फायर हो गया। गोली किसी को नही लगी। फिर बदमाश दुबारा गोली कट्टे में लोड कर ही रहे थे कि पेट्रोल पंप के कर्मी दौड़ गए। जिससे बदमाश बाइक में फरार हो गए और लूट की घटना विफल हो गयी। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी। आला अधिकारी मौके पर पहुँच गए हैं और चारो तरफ घेरेबंदी की जा रही है।

ज्ञातव्य है कि इससे पूर्व सकरी गोलीकांड, गोड़पारा गोलीकांड, पचपेढ़ी गोलीकांड भी न्यायधानी में घटित हो चुका है।

Tags

Next Story