Bilaspur News CG: राज्य में गठित तीन एंटी क्राइम एंड कंट्रोल यूनिट:- इनमें से न्यायधानी के प्रभारी बदलें गए,दो अन्य निरीक्षकों के प्रभार भी बदलें, देखें आदेश:-

police bilaspur
बिलासपुर। न्यायधानी के एसीसीयू प्रभारी को बदल दिया गया है। एसएसपी पारुल माथुर ने इसके आदेश जारी किए हैं। तबादलों में दो और निरीक्षक भी प्रभावित हुए हैं। राज्य में नई सरकार बनने के बाद क्राइम ब्रांच को भंग कर दिया गया था। तीन साल बाद मार्च 22 में राज्य के तीन संभाग मुख्यालयो रायपुर, बिलासपुर व दुर्ग में एंटी क्राइम एंड कंट्रोल यूनिट का गठन किया गया। गठन होते साथ ही बिलासपुर जिले में सबसे सीनियर निरीक्षक हरविंदर सिंह को इसका प्रभार सौपा गया। उनके समय मे मल्हार की चर्चित मूर्ति चोरी, संजू त्रिपाठी हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी, महादेव एप के सटोरियों पर कार्यवाही, देश भर में दस करोड़ की ठगी कर चुके आरोपियो की राजस्थान से गिरफ्तारी, अवैध हथियार के चार तस्करों पर कार्यवाही, पचपेढ़ी में गोलीकांड के आरोपियो की गिरफ्तारी व चोरी के आरोपियो के साथ ही नशे कर आरोपियो की गिरफ्तारी की गई थी। बताया जाता है कि पिछले कुछ समय से हरविंदर स्वास्थ्यगत समस्याओं से जूझ रहें थे। लिहाजा उनकी जिम्मेदारियों को एसएसपी ने हल्का किया है। इसके साथ ही प्रमोशन पाकर निरीक्षक बने धर्मेंद्र वैष्णव को एसीसीयू का प्रभार सौपा गया है। धर्मेंद्र अब तक सिविल में सब इंस्पेक्टर थे। मस्तूरी के पूर्व प्रभारी प्रकाश कांत की भी वापसी मल्हार चौकी से मस्तूरी की गई है।
