शिक्षकों को बड़ी राहत: वित्त विभाग ने जारी किया आदेश..सेवानिवृत्त शिक्षकों और आश्रितों को पेंशन और राहत राशि के लिए CS ने दिया ये कड़ा निर्देश..सर्व शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विवेक दुबे ने कहा - " राज्य सरकार का आभार..

Chhattisgarh ACB-EOW Raid
रायपुर,18 नवंबर 2021। आख़िरकार शिक्षकों से जूडे कई परिवारों को राहत मिल सकेगी, राज्य सरकार के वित्त विभाग ने एक अहम आदेश जारी कर निर्देश दिए है कि सेवानिवृत्त शिक्षकों अथवा उनके परिजनों के लिए जो राशियाँ दी जानी होती है उसे तत्काल प्रदान किया जाए। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने बेहद कड़े स्वर में निर्देश दिया है कि पेंशन तथा अन्य स्वत्वों का भुगतान सुनिश्चित करें, और समय सीमा के भीतर ऐसे प्रकरणों का निराकरण करें। विदित हो कि शिक्षकों ख़ासकर सेवानिवृत्त शिक्षक और उनके परिजनों के लिए स्वत्वों का इंतज़ार बेहद त्रासदायक था। शिक्षक संघ लगातार इस विषय पर कार्यवाही की माँग कर रहा था ताकि राहत मिल सके। सर्व शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विवेक दुबे ने इस मसले को लेकर लगातार पत्र व्यवहार किया था। विवेक दुबे ने कहा है "राज्य सरकार का आभार जताता हूँ.. कई परिवारों ने इस आदेश के जारी होते ही मुझे धन्यवाद दिया है लेकिन मैं राज्य सरकार के सहानुभूति के प्रति कृतज्ञ हूँ.."
