Begin typing your search above and press return to search.

बड़ी खबर-संसद भंग करने की सिफारिश... इमरान खान ने नेशनल असेम्बली भंग कर चुनाव कराने राष्ट्रपति से की सिफारिश

बड़ी खबर-संसद भंग करने की सिफारिश... इमरान खान ने नेशनल असेम्बली भंग कर चुनाव कराने राष्ट्रपति से की सिफारिश
X
By NPG News

इस्लामाबाद, 3 अप्रैल 2022। अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग से पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने विपक्षी दलों को गुगली फॅेंकते हुए राष्ट्रपति से असेंबली भंग कर चुनाव कराने की सिफारिश कर दी है। इमरान के इस दांव से विपक्ष चित हो गया है।

इसस पहले इमरान खान सरकार के खिलाफ नेशनल असेम्बली में अविश्वास प्रस्ताव खारिज हो गया है। प्रस्ताव पर संक्षिप्त चर्चा के बाद डिप्टी स्पीकर ने प्रस्ताव खारिज कर दिया। डिप्टी स्पीकर ने इसे पीछे विदेशी साजिश का हवाला दिया है। याने अब अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग नहीं होगी। इससे विपक्षों दलों को जोर का झटका लगा है। उधर, प्रधानमंत्री इमराना खान की राष्ट्रपति से गुफतगू चल रही है। खबर ये भी है कि इमरान खान कुछ समय बाद देश को संबोधित करने वाले हैं।

Next Story