Begin typing your search above and press return to search.

CG-कोरोना पर बड़ी खबर: तीर्थयात्रा से लौटे एक ही परिवार के 2 बच्चे समेत 6 संक्रमित, इलाके को किया गया कंटेन्मेंट जोन घोषित

CG-कोरोना पर बड़ी खबर: तीर्थयात्रा से लौटे एक ही परिवार के 2 बच्चे समेत 6 संक्रमित, इलाके को किया गया कंटेन्मेंट जोन घोषित
X
By NPG News

राजनांदगांव, 4 दिसम्बर 2021। उज्जैन में महाकाल दर्शन से लौटे एक ही परिवार के 6 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों में दो बच्चे भी शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार राजनांदगांव के केसर नगर ईलाके का एक परिवार कुछ दिनों पहले उज्जैन तीर्थयात्रा के लिये गया हुआ था,जहां से वापसी के बाद लगातार तबियत खराब के चलते उनका आरटीपीसीआर टेस्ट किया गया। जिसकी रिपोर्ट कल आने पर परिवार के दो बच्चे और 4 बड़े कोरोना पॉजिटिव मिले। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी को घर मे ही आईसोलेट किया है। साथ ही इलाके को कंटेन्मेंट जोन घोषित किया गया हैं।

Next Story