Begin typing your search above and press return to search.
बड़ी खबर: राहुल को निकालने मॉक ड्रिल: राहुल के लिए तैयार किया फोल्डेड स्ट्रेचर, पुलिस ने रस्सी से घेरा बनाया, सुरंग के बाहर अलर्ट मोड में

रायपुर, 14 जून 2022। राहुल साहू को बाहर लाने के लिए रेस्क्यू टीम ने मॉक ड्रिल शुरू कर दिया है। बस कुछ ही देर में राहुल को बाहर लाने की तैयारी है। पुलिस टीम ने रस्सी के साथ घेरा बना दिया है, जिससे सुरंग से बाहर और एंबुलेंस तक पहुंचने में कोई देरी न हो।
बता दें कि राहुल पिछले 98 घंटों से बोरवेल में फंसा हुआ है। उसका रेस्क्यू ऑपरेशन अब अंतिम चरण में है।
Next Story
