Begin typing your search above and press return to search.

ऑपरेशन सेव राहुल में बड़ी चुनौती: पत्थरों ने खड़ी की चुनौती, गड्ढा खोदने में आ रही दिक्कत; मजबूती से रस्सी नहीं पकड़ पा रहा राहुल

ऑपरेशन सेव राहुल में बड़ी चुनौती: पत्थरों ने खड़ी की चुनौती, गड्ढा खोदने में आ रही दिक्कत; मजबूती से रस्सी नहीं पकड़ पा रहा राहुल
X
By NPG News

जांजगीर 11 जून 2022। 80 फीट गहरे गड्ढे में फंसे मासूम राहुल साहू को बचाने में पत्थर और चट्टान मुश्किलें खड़ी कर रहे हैं। राहुल को रस्सी पकड़ने के लिए दिया गया, लेकिन वह मजबूती से नहीं पकड़ पा रहा है।

राहुल को गड्ढे में फंसे अब 24 घंटे होने को हैं। राहुल को बोलने और सुनने में दिक्कत है। यही नहीं, वह मानसिक रूप से कमजोर है। इस कारण रेस्क्यू टीम के लिए चुनौती बढ़ गई है। गड्ढा खोदने में पत्थर और चट्टान मुश्किलें खड़ी कर रहे हैं तो राहुल की कमजोरी भी चुनौती है। वह रस्सी नहीं पकड़ पा रहा, जिससे उसे रस्सी के सहारे ऊपर खींच सकें। जांजगीर कलेक्टर और एसपी मौके पर मौजूद हैं। NDRF और SDRF की टीम लगातार जुटी हुई है। बच्चा अपनी हिम्मत न खोए इसलिए परिजन बात कर रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि कैमरे के जरिए उस पर नजर रखी जा रही है। वह प्रॉपर रिस्पांस कर रहा है। उसे खाने के लिए केला दिया जा रहा है। वह खाकर छिलका फेंकता है।

Next Story