Begin typing your search above and press return to search.

बिग ब्रेकिंग: धान खरीदी के पंजीयन की तारीख बढ़ाकर 10 नवंबर की गई, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया ऐलान

बिग ब्रेकिंग: धान खरीदी के पंजीयन की तारीख बढ़ाकर 10 नवंबर की गई, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया ऐलान
X
By NPG News

रायपुर, 30 अक्टूबर 2021। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के लिए किसानों के ऑनलाइन पंजीयन की तारीख बढ़ाकर अब 10 नवंबर कर दी गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज आदिवासी नृत्य महोत्सव के समापन समारोह में इसका ऐलान किया। इससे पहले एकीकृत किसान पोर्टल में इसका पंजीयन 31 अक्टूबर यानी कल तक ही किया जाना था। लेकिन पिछले दो-तीन दिनों से भुइयां पोर्टल के ठीक से काम नहीं करने की वजह से किसान पंजीयन नहीं करा पा रहे थे। कई जगह से इसकी शिकायत आ रही थी और विपक्ष ने भी पंजीयन की तारीख बढ़ाने की मांग की थी। किसानों को होने वाली परेशानी को देखते हुए किसान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें राहत देते हुए ये ऐलान किया है। आपको बता दें कि धान खरीदी के लिए नवीन पंजीयन तथा पंजीकृत रकबे में संशोधन अब 10 नवंबर 2021 तक किया जाएगा। इस साल खरीफ मौसम में कृषि, उद्यानिकी फसल और वृक्षारोपण करने वाले किसानों का पंजीयन पोर्टल http://kisan.cg.nic.in में किया जा रहा हैं। धान खरीदी पंजीयन के लिए किसान संबंधित ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के पास जाकर नवीन किसान पंजीयन, रकबा संशोधन एवं व्यक्तिगत विवरण संशोधन के लिए अपना आवेदन दस्तावेजों के साथ जमा कर सकते हैं। खरीफ 2020-21 में धान उपार्जन के लिए पंजीकृत-विक्रय किए गए रकबे पर ही धान के बदले सुगंधित धान, फोर्टीफाइड धान, कृषि फसल, उद्यानिकी फसल, एवम वृक्षारोपण करने वाले किसानों का पंजीयन किया जाएगा। गत वर्ष 2020-21 में पंजीकृत या धान बेचने वाले किसानों को पुनः पंजीयन कराने की जरुरत नहीं है।

Next Story