Big Breaking छत्तीसगढ़ के लिए खुशखबरी, केंद्र छत्तीसगढ़ को 2800 करोड़ देने तैयार, बोले, अमरजीत- "केंद्र सरकार से बकाया शेष राशि के लिए भी प्रयास जारी"

रायपुर,16 नवंबर 2021। दिल्ली में उसना चावल,बारदाना और बकाया राशि के मसले को लेकर चर्चा के बाद छत्तीसगढ के लिए बक़ौल खाद्य मंत्री अमरजीत भगत एक अहम खूशखबरी है।केंद्र से मिलने वाली साढ़े चार हज़ार करोड़ की राशि में से क़रीब 2800 करोड राज्य सरकार को जल्द मिल जाएँगे।
खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने बताया
"केंद्र से लंबे अरसे से जो रक़म राज्य के मिलनी थी जिसकी राशि क़रीब साढ़े चार हज़ार करोड़ है उसमें से 2800 करोड पर केंद्र तैयार हो गया है जबकि 1200 करोड पर विमर्श जारी है"
हालाँकि उसना चावल को लेकर राज्य के आग्रह को केंद्र सरकार में सीधे ठुकरा दिया है। उसना चावल लिए जाने को लेकर केंद्र सरकार ने दिगर राज्यों के उत्पादन का हवाला देते हुए मना किया है। बारदानों को लेकर भी कोई स्पष्ट आश्वासन राज्य सरकार को नहीं मिल पाया है। लेकिन लंबे अरसे से बकाया राशि में 2800 करोड़ की बड़ी राशि राज्य को मिलने की सहमति राज्य सरकार के लिए ख़ुशी का सबब है।
