बिग ब्रेकिंग-बच्चों की वैक्सिन 3 जनवरी से, 15 से 18 साल तक के बच्चों को लगेगी वैक्सिन, पीएम मोदी ने किया आगाह...ओमिक्रॉन तेजी से बढ़ रहा मगर लोगों को भयभीत न करें, सतर्क रहें,

रायपुर, 25 दिसंबर 2021। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए आज कहा कि ओमिक्रॉन तेजी से बढ़ रहा है मगर इससे लोग भयभीत न हो और न ही उन्हें डराया जाए। इसकी बजाए लोग सतर्क रहें, मास्क पहने। उन्होंने कहा कि देश इसके लिए पूरी तरह तैयार है।
मोदी ने कहा कि 15 से 18 साल के बच्चों की वैक्सिन की शुरूआत 3 जनवरी से हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि आज देश में 3 हजार से अधिक आक्सीजन प्लांट काम कर रहे हैं। पर्याप्त आईसोलेशन और आईसीयू का बंदोबस्त हो चुका है। 5 लाख आक्सीजन बेड हैं। एक लाख 40 हजार आईसीयू बेड हो गए हैं। राज्यों को जरूरी मदद दी जा रही है।
पीएम मोदी ने कहा, आज सावधान रहने की जरूरत है। जल्द ही डीएनए वैक्सिन शुरू की जाएगी। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि वैक्सीन के अलावा कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना ही बचाव के दो तरीके हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज देश की 61 फीसदी से ज्यादा आबादी को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं। इसके अलावा 90 फीसदी वयस्कों को कम से कम एक डोज लग चुकी है।
60 वर्ष से ऊपर की आयु के कॉ-मॉरबिडिटी वाले नागरिकों को उनके डॉक्टर की सलाह पर 10 जनवरी से वैक्सीन की बूस्टर डोज का विकल्प उपलब्ध होगा।
हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स को भी वैक्सीन की बूस्टर डोज 10 जनवर से मिलेगी। .अब 15 साल से 18 साल की आयु के बच्चों के लिए 3 जनवरी से वैक्सीकेशन की शुरुआत होगी।
