Begin typing your search above and press return to search.

बिग ब्रेकिंग: नक्सलियों का बड़ा हमला, तीन जवान शहीद...

बिग ब्रेकिंग: नक्सलियों का बड़ा हमला, तीन जवान शहीद...
X
By NPG News

रायपुर 21 जून 2022। छत्तीसगढ़ उड़ीसा बॉर्डर के नौपाड़ा में नक्सलियों के द्वारा घात लगाकर सीआरपीएफ की रोड ओपनिंग पार्टी पर बड़ा हमला कर दिया है। इस हमले में तीन जवानों के शहीद होने की जानकारी मिल रही है। साथ ही कई और जवानों के घायल होने की भी खबर आ रही है। शहीद जवान सीआरपीएफ के थे।

घटना उड़ीसा के नौपाड़ा की बताई जा रही। सीआरपीएफ के जी 19 बटालियन के जवान कंबिंग गश्त में निकले हुए थे। उनके लिए रोड ओपनिंग की जा रही थी। इस दौरान घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में एसआई शिशुपाल सिंह, एएसआई शिवलाल व कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार सिंह शहीद हो गए। छत्तीसगढ़ के एडीजी नक्सल विवेकानंद ने घटना की पुष्टि की हैं।

शिशुपाल सिंह लालगढ़ी अगराना, पोस्ट सिकन्दराराऊ जिला अलीगढ़ यूपी, शिशुपाल ग्राम पैगा जिला मनेन्द्रगढ़ छग व धर्मेंद्र सिंह ग्राम सराया पोस्ट दनवार जिला रोहतास के निवासी थे ।

Next Story