Begin typing your search above and press return to search.

BIG BREAKING: अपहरित इंजीनियर अजय रोशन लकड़ा को माओवादियों ने किया रिहा.. पत्नी अर्पिता और स्थानीय पत्रकारों के साथ लौट रहे हैं इंजीनियर

BIG BREAKING: अपहरित इंजीनियर अजय रोशन लकड़ा को माओवादियों ने किया रिहा.. पत्नी अर्पिता और स्थानीय पत्रकारों के साथ लौट रहे हैं इंजीनियर
X
By NPG News


बीजापुर,17 नवंबर 2021। माओवादियों के क़ब्ज़े में मौजूद इंजीनियर अजय रोशन लकड़ा को माओवादियों ने रिहा कर दिया है। वे अब से कुछ देर पहले माओवादियों द्वारा रिहा किए गए है। इंजीनियर अजय रोशन को लेकर उनकी पत्नी अर्पिता लकड़ा लौट रही है। उनके साथ स्थानीय पत्रकार भी मौजूद हैं।

इंजीनियर अजय रोशन की रिहाई सात दिनों बाद हुई है। खबरें हैं कि माओवादियों ने पहले जनअदालत लगाई और फिर उनकी रिहाई की है।

इंजीनियर अजय रोशन का सात दिन पहले तब अपहरण हो गया था जबकि वे निर्माण कार्य का जायज़ा लेने भीतरी इलाक़ों में गए थे। उनके साथ के सहयोगी को माओवादियों ने दूसरे दिन छोड़ दिया था, लेकिन इंजीनियर को नहीं छोड़ा गया था।

इंजीनियर की पत्नी अर्पिता लकड़ा बच्चे को गोद में लिए जंगलों की ख़ाक छान रही थी। माओवादियों ने मीडिया और अर्पिता लकड़ा के सामने इंजीनियर के रिहा कर दिया।

घटनाक्रम के विस्तृत ब्यौरे की प्रतिक्षा है।

Next Story