Begin typing your search above and press return to search.

बिग ब्रेकिंग: 16 जवान शहीद, गहरी खाई में गिरा सेना का ट्रक, 16 शहीद चार घायल...

बिग ब्रेकिंग: 16 जवान शहीद, गहरी खाई में गिरा सेना का ट्रक, 16 शहीद चार घायल...
X
By NPG News

NPG न्यूज़। नार्थ सिक्किम में सेना सेना के ट्रक का एक्सीडेंट हो गया है। इस हादसे में 16 जवान शहीद हो गए है। वहीं चार घायल बताये जा रहे है। ये हादसा तब हुआ, जब जवानों को लेकर ट्रक जा रहा था। इस दौरान खड़ी ढलान में ट्रक फिसल गया और खाई में जा गिरा।

पीआरओ डिफेंस लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत के मुताबिक, जेमा के रास्ते में वाहन एक तीखे मोड़ पर एक खड़ी ढलान पर फिसल गया। एक बचाव अभियान तुरंत शुरू किया गया और चार घायल सैनिकों को हवाई मार्ग से निकाला जा रहा है। इसमें दुर्भाग्य से तीन जूनियर कमीशंड अधिकारियों और 13 सैनिकों ने दुर्घटना में लगी चोटों के कारण दम तोड़ दिया। इस दुख की घड़ी में भारतीय सेना शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह दुर्घटना राज्य की राजधानी गंगटोक से लगभग 130 किलोमीटर की दूरी पर स्थित लाचेन से लगभग 15 किलोमीटर दूर जेमा 3 में सुबह करीब 8 बजे हुई। अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि चत्तेन से थांगू जा रहे तीन वाहनों के काफिले में शामिल एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। शहीदों में तीन जूनियर कमीशन्ड अधिकारियों और 13 जवान शामिल है।

घटना पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया। उन्होंने कहा कि उत्तरी सिक्किम में एक सड़क दुर्घटना के कारण भारतीय सेना के जवानों की जान जाने का गहरा दुख है। राष्ट्र उनकी सेवा और प्रतिबद्धता के लिए हृदय से आभारी है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

Next Story