Begin typing your search above and press return to search.

क्रिकेट पर सट्टे का बड़ा फड़ फूटा: पुलिस ने नौ करोड़ से उपर के सट्टा हिसाब को पकड़ा, पाँच गिरफ़्तार.. दो के बैंक खातों को किया गया सीज

क्रिकेट पर सट्टे का बड़ा फड़ फूटा: पुलिस ने नौ करोड़ से उपर के सट्टा हिसाब को पकड़ा, पाँच गिरफ़्तार.. दो के बैंक खातों को किया गया सीज
X
By NPG News

अंबिकापुर,28 अक्टूबर 2021। सरगुजा पुलिस ने क्रिकेट में सट्टा खिलाने वाले बड़े फड़ को तोड़ने में सफलता हासिल की है। पकड़ाए युवकों के मोबाइल से नौ करोड़ से उपर के सट्टा खिलाए जाने की पुष्टि होने का दावा पुलिस ने किया है। सरगुजा पुलिस ने मामले में पाँच को गिरफ़्तार किया है।

सरगुजा पुलिस ने अलग अलग जगहों से पाँच युवकों को गिरफ़्तार किया है। यह सभी युवक 20-20 मैच में मोबाइल से सट्टे का दांव लगाते थे।दीप सिन्हा और मुजाहिद नामक दो युवकों को लेकर पुलिस का दावा है कि यही दो प्रमुख थे। इनके व्हाट्सएप चैट से नौ करोड़ से उपर के सट्टा हिसाब बरामद हुए है। पुलिस ने इन दो के बैंक खातों को सीज कराते हुए ट्रांजेक्शन की जानकारी माँगी है।

एडिशनल एसपी विवेक शुक्ला ने बताया.."मुखबिर की सूचना पर दबिश दी गई, इसमें पाँच युवकों को पुलिस ने पकड़ा है, यह पाँचों क्रिकेट का सट्टा मोबाइल से लगवाते थे।हमें दो युवकों दीप सिन्हा और मुजाहिद के व्हाट्सएप चैट से अब तक नौ करोड़ रुपए तक के सट्टे का हिसाब मिला है, हम और गणना कर रहे हैं, हमने दो लोगों के बैंक स्टेटमेंट माँगते हुए खाते सीज करा दिए हैं"

Next Story