Begin typing your search above and press return to search.
बड़ा हादसा: सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनका परिवार भी था सवार.... रेस्क्यू जारी

नईदिल्ली 8 दिसम्बर 2021। तमिलनाडु के कुन्नूर में सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश होने की खबर है। कहा जा रहा है कि इस चौपर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत भी मौजूद थे। हालांकि अब तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। इस चौपर में 5 लोग सवार थे, जिनमें से 3 लोगों को फिलहाल रेस्क्यू कर लिया गया है। खबर के मुताबिक एक लेक्टर सीरीज में हिस्सा लेने के लिए बिपिन रावत जा रहे थे। फिलहाल लोगों को बचाने का काम चल रहा है, लेकिन सैन्य सूत्रों से इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि किन लोगों को बचा लिया गया है।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सीडीएस बिपिन रावत अपनी पत्नी के साथ ऊटी एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे. लेकिन कुन्नूर में घने जंगल में यह हादसा हो गया है. हालांकि, अभी तक आर्मी ने कोई बयान जारी नहीं किया है.
Next Story
