Begin typing your search above and press return to search.

bharose ka sam‍melan राजनांदगांव में सीएम भूपेश की घोषणा: केंद्र चावल ले या न ले, हम किसानों से 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदेंगे

bharose ka sam‍melan

bharose ka sam‍melan  राजनांदगांव में सीएम भूपेश की घोषणा: केंद्र चावल ले या न ले, हम किसानों से 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदेंगे
X
By Sanjeet Kumar

राजनांदगांव। घासी दास बाबा के जयकार से भूपेश बघेल ने भाषण की शुरुआत की। कार्यक्रम के दौरान हो रही बारिश का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि अन्‍नदाता प्रसन्‍न हैं तो ऊपर वाला भी प्रसन्‍न है। उन्‍होंने बताया कि यह पांचवां भरोसे का सम्‍मेलन है। साहित्‍यकारों और लोक कलाकरों का उल्‍लेख किया। बघेल ने कहा कि रमन सिंह 15 साल तक मुख्‍यमंत्री थे। देश में जो 110 सबसे पिछड़ा जिला था उसमें राजनांदगांव भी एक था। यहां किसान आत्‍महत्‍या कर रहे थे। चीटफंड कंपनियों के जरिये यहीं लूटपाट हो रही थी। वही लूटने का काम अब पेट्रोल डीजल का दाम बढ़ाकर केंद्र सरकार कर रही है।

रमन सिंह सरकार ने केवल ठगने का काम किया। दवाई में मिलावट की वजह से आंख फोड़वा कांड हुआ, क्‍योंकि दवाई में रमन सिंह ने कमीशन खाया था। बिलासपुर में नसबंद और गर्भास्‍य कांड हुआ। यह सब नकली दवा के कारण हुआ। इसके लिए रमन सिंह जिम्‍मेदार थे। भाजपा ने हर साल धान पर बोनस देने का वादा किया था, लेकिन नहीं दिया। बघेल ने कहा कि केंद्र सरकार धान खरीदती है। उन्‍होंने बताया कि केंद्र ने फिर राज्‍य का चावल का कोटा कम कर दिया है। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से किसान, मजदूर, नवजवान और आम लोगों के लिए काम करती है। केंद्र सरकार चावल खरीदने या न खरीदे हर हाल में हम किसान से 20 क्विंटल धान खरीदेंगे।

जनगणना नहीं कराने को लेकर भी बघेल ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्‍होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी बार-बार जनगणना कराने का आग्रह कर रही है, लेकिन मोदी सरकार जनगणना नहीं करा रही है। इससे गरीबों को आवास नहीं मिल पा रहा है निराश्रितों को पेंशन नहीं मिल रहा है। सीएम ने बताया कि राज्‍य में 30 हजार शिक्षकों की भर्ती की गई है। अभी 42 हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। 21 सितंबर को भिलाई में प्रियंका जी आएंगी।

आज भरोसे के सम्मेलन में आप सभी के बीच हम उपस्थित हुए हैं। यहां खूब बारिश हो रही है। अन्नदाता बहुत खुश है। अब तक 4 भरोसे का सम्मेलन हो चुका है। आज हमारे बीच खड़गे जी पुनः आये हैं। यह मुक्तिबोध की धरती है। हमारे लोककलाकारों की धरती है। राजनांदगांव संस्कारधानी है। यहाँ से निकले बड़े कलाकारों को नमन करता हूँ।

. सबका राशन कार्ड बन रहा है। किसी का राशन कार्ड कट नहीं रहा है। नई बहू आ गई, परिवार अलग हो गया तो भी राशन कार्ड बन रहा है। आदिवासी क्षेत्र में गुड़ बंट रहा है। किसी गरीब को अनाज के बिना तकलीफ नहीं हो रही है। हम किसानों से 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान भी खरीदेंगे।

. कोरोना महामारी के बावजूद हमने किसानों से धान की खरीदी जारी रखी। हम हमेशा किसान, मजदूर के हित में काम करते हैं। हम दो रुपए में गोबर खरीदते हैं। आज गौपालक हो, किसान हो, बेरोजगार साथी हो, हम सबको पैसा देते हैं। हम हर पंद्रह दिन में डीबीटी के माध्यम से पैसा देते हैं। हर तीन महीने में किसानों के खाते में पैसे डालते हैं। तेंदूपत्ता संग्राहकों को पैसा भेजते हैं। बेरोजगारों को हर महीने पैसे देते हैं।

. हम आम जनता को ताकतवर बनाने का काम करते हैं। हमने फैसला किया है कि सात लाख लोगों को पक्की छत देना है। हमने अभी जो सामाजिक आर्थिक सर्वे कराया है उसमें 47 हजार लोग ऐसे मिले हैं जिन्हें मकान चाहिए, उन्हें हम मकान दिलाएंगे।

. हमने शिक्षा के क्षेत्र में भी बढ़िया काम किया है। 30 हजार शिक्षकों की भर्ती की है। पुरानी पेंशन स्कीम लांच की है। कोटवारों, मितानिन और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाया है।

. हम अपने त्योहारों पर अवकाश दे रहे हैं। बहुत सुंदर छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन कर रहे हैं। राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य इनके आयोजन में सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं।

. छत्तीसगढ़ को सांस्कृतिक और आर्थिक रूप से समृद्ध करने का काम हम लोग करेंगे।

ग्राम ठेकवा में आयोजित भरोसे का सम्मेलन के मंच पर मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित अन्‍य नेता मंच पर पहुंच गए हैं। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम ठेकवा में भरोसे का सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा मल्लिकार्जुन खड़गे और कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी एवं खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले के लिए 355 करोड़ 23 लाख रूपए की लागत के कुल 1 हजार 867 के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया । जिसमें 177 करोड़ 86 लाख रूपए के 1 हजार 691 कार्यों का भूमिपूजन एवं 177 करोड़ 36 लाख रूपए के 176 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। इस दौरान शासन की विभिन्न योजना अंतर्गत 8 हजार 593 हितग्राहियों को 3 करोड़ 25 लाख 74 हजार रूपए की सामग्री का वितरण किया गया।

राजनांदगांव जिला अंतर्गत 98 करोड़ 73 लाख रूपए की लागत के 824 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन-

राजनांदगांव जिला अंतर्गत 98 करोड़ 73 लाख रूपए की लागत के 824 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन होगा। जिसमें 47 करोड़ 26 लाख रूपए के 793 कार्यों का भूमिपूजन एवं 51 करोड़ 47 लाख रूपए के 31 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग के 8 कार्य के लिए 19 करोड़ 22 लाख 38 हजार रूपए, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग के 3 कार्य के लिए 3 करोड़ 99 लाख 39 हजार रूपए, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग के 14 कार्य के लिए 2 करोड़ 57 लाख रूपए, जिला पंचायत राजनांदगांव के तहत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन ईकाई एसएचजी के 38 कार्य के लिए 1 करोड़ 29 लाख 58 हजार रूपए, सामुदायिक सोकपिट के 389 कार्य के लिए 3 करोड़ 89 लाख रूपए, सामुदायिक शौचालय के 1 कार्य के लिए 5 लाख 50 हजार रूपए, एफसीटीपी वर्क के 3 कार्य के लिए 39 लाख 34 हजार रूपए, मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना के 126 कार्य के लिए 5 करोड़ 88 लाख 17 हजार रूपए, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण अन्य पिछड़ा क्षेत्र विकास प्राधिकरण के 201 कार्य के लिए 8 करोड़ 10 लाख 15 हजार रूपए तथा छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल संभाग के 1 कार्य के लिए 57 लाख 2 हजार रूपए, कृषि उपज मंडी समिति के 9 कार्य के लिए 1 करोड़ 28 लाख 53 हजार रूपए के कार्यों का भूमिपूजन किया ।

इसी तरह कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग के 7 कार्य के लिए 33 करोड़ 57 लाख 82 हजार रूपए, अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग सेतु निर्माण उप संभाग के 3 कार्य के लिए 13 करोड़ 7 लाख 19 हजार रूपए, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत राजनांदगांव के 10 कार्य के लिए 65 लाख 55 हजार रूपए, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास के 1 कार्य के लिए 1 करोड़ 91 लाख 51 हजार रूपए एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित के 5 कार्य के लिए 1 करोड़ 27 लाख 80 हजार रूपए, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग के 1 कार्य के लिए 12 लाख 70 हजार रूपए, सीजीएमएससी के 2 कार्य के लिए 32 लाख 72 हजार रूपए, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के 2 कार्य के लिए 51 लाख 37 हजार रूपए के कार्यों का लोकार्पण हुआ।

मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिला अंतर्गत 124 करोड़ 42 लाख रूपए की लागत के 567 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन-

मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिला अंतर्गत 124 करोड़ 42 लाख रूपए की लागत के 567 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन होगा। जिसमें 65 करोड़ 15 लाख रूपए के 437 कार्यों का भूमिपूजन एवं 59 करोड़ 28 लाख रूपए के 130 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। सीजीएमएससी मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी के 11 कार्य के लिए 41 करोड़ 58 लाख 8 हजार रूपए, छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन शाखा के 3 कार्य के लिए 7 करोड़ 84 लाख 50 हजार रूपए, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग के 2 कार्य के लिए 2 करोड़ 20 लाख रूपए, जिला पंचायत राजनांदगांव के तहत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन ईकाई एसएचजी के 93 कार्य के लिए 4 करोड़ 56 लाख 55 हजार रूपए, सामुदायिक सोकपिट के 142 कार्य के लिए 1 करोड़ 42 लाख रूपए, मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना के 56 कार्य के लिए 1 करोड़ 81 लाख 10 हजार रूपए, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण अन्य पिछड़ा क्षेत्र विकास प्राधिकरण के 86 कार्य के लिए 1 करोड़ 14 लाख रूपए तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अम्बागढ़ चौकी के 17 कार्य के लिए 55 लाख 50 हजार रूपए, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मानपुर के 22 कार्य के लिए 1 करोड़ 26 लाख 30 हजार रूपए, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग के 2 कार्य के लिए 1 करोड़ 89 लाख 18 हजार रूपए, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण विकास संभाग राजनांदगांव के 3 कार्य के लिए 87 लाख 56 हजार रूपए के कार्यों का भूमिपूजन किया।

इसी तरह कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग के 5 कार्य के लिए 24 करोड़ 3 लाख 58 हजार रूपए, कार्यपालन अभियंता परियोजना क्रियान्वयन इकाई क्रमांक 2 राजनांदगांव के 2 कार्य के लिए 21 करोड़ 20 लाख 59 हजार रूपए, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग के 2 कार्य के लिए 5 करोड़ 54 लाख 71 हजार रूपए, छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूसन कंपनी लिमिटेड के 3 कार्य के लिए 3 करोड़ 88 लाख रूपए, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग के 1 कार्य के लिए 16 लाख रूपए, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अम्बागढ़ चौकी के 8 कार्य के लिए 34 लाख रूपए, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मानपुर के 6 कार्य के लिए 30 लाख रूपए, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मोहला के 21 कार्य के लिए 1 करोड़ 12 लाख 46 हजार रूपए, स्कूल शिक्षा विभाग मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी के 70 कार्य के लिए 27 लाख 74 हजार रूपए, सीजीएमएससी मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी के 11 कार्य के लिए 1 करोड़ 60 लाख 60 हजार रूपए, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल संभाग के 1 कार्य के लिए 79 लाख 97 हजार रूपए के कार्यों का लोकार्पण किया।

खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिला अंतर्गत 132 करोड़ 7 लाख रूपए की लागत के 476 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन-

खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिला अंतर्गत 132 करोड़ 7 लाख रूपए की लागत के 476 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन होगा। जिसमें 65 करोड़ 45 लाख रूपए के 461 कार्यों का भूमिपूजन एवं 66 करोड़ 62 लाख रूपए के 15 कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग के 7 कार्य के लिए 45 करोड़ 32 लाख 96 हजार रूपए, जिला पंचायत राजनांदगांव के तहत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन ईकाई एसएचजी के 92 कार्य के लिए 4 करोड़ 51 लाख 72 हजार रूपए, सामुदायिक सोकपिट के 185 कार्य के लिए 1 करोड़ 85 लाख रूपए, मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना के 98 कार्य के लिए 3 करोड़ 23 लाख 51 हजार रूपए, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण अन्य पिछड़ा क्षेत्र विकास प्राधिकरण के 64 कार्य के लिए 1 करोड़ 41 लाख रूपए तथा कार्यपालन अभियंता ग्रामीण विकास संभाग के 2 कार्य के लिए 3 करोड़ 23 लाख 34 हजार रूपए, कार्यालय नगर पालिका परिषद खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई के 10 कार्य के लिए 2 करोड़ 44 लाख 38 हजार रूपए, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग राजनांदगांव के 1 कार्य के लिए 2 करोड़ रूपए, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग के 2 कार्य के लिए 1 करोड़ 43 लाख 52 हजार रूपए के कार्यों का भूमिपूजन होगा।

इसी तरह कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग के 3 कार्य के लिए 47 करोड़ 98 लाख 34 हजार रूपए, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग के 6 कार्य के लिए 16 करोड़ 59 लाख 43 हजार रूपए, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग राजनांदगांव के 1 कार्य के लिए 8 लाख 50 हजार रूपए, कार्यालय नगर पालिका परिषद खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई के 5 कार्य के लिए 2 करोड़ 4 लाख 74 हजार रूपए के कार्यों का लोकार्पण किया।

शासन की विभिन्न योजना अंतर्गत 8 हजार 593 हितग्राहियों को 3 करोड़ 25 लाख 74 हजार रूपए की सामग्री का वितरण किया जाएगा। जिसमें मछली पालन विभाग द्वारा 5 हितग्राही को 42 हजार रूपए की लागत के जाल व आईस बॉक्स, कृषि विभाग द्वारा 12 हितग्राही को 6 लाख 70 हजार 272 रूपए की लागत के बैटरी स्प्रेयर, मिनी राईस मिल, इलेक्ट्रिक पंप व ओपनवेल सबमर्सिबल पंप, समाज कल्याण विभाग द्वारा 2 हितग्राही को 84 हजार रूपए के मोटराईज्ड ट्रायसायकल, श्रम विभाग द्वारा 8 हजार 559 हितग्राही को 3 करोड़ 7 लाख 96 हजार 527 रूपए के मुख्यमंत्री सायकल सहायता योजना, मुख्यमंत्री सिलाई मशीन सहायता योजना, मुख्यमंत्री श्रमिक औजार सहायता योजना, मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर उपकरण सहायता, दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु व दिव्यांग सहायता योजना एवं मिनी माता जतन योजना, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 2 हितग्राही को 2 लाख रूपए के छत्तीसगढ़ महिला कोष अंतर्गत स्वसहायता समूह को ऋण प्रदाय तथा उद्यानिकी विभाग द्वारा 13 हितग्राही को 7 लाख 81 हजार 847 रूपए के सामुदायिक फेंसिंग अनुदान राशि का चेक, पावर वीडर अनुदान राशि का चेक व सब्जी बीज एवं अन्य सामग्री का वितरण किया गया।

रमन के क्षेत्र में खड़गे: कांग्रेस के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष की राजनांदगांव में सभा का समझिए सियासी समीकरण

रायपुर। कांग्रेस के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे अब से कुछ देर बाद राजनांदगांव में आमसभा को संबोधित करेंगे। राजनांदगांव को छत्‍तीसगढ़ की संस्‍कारधानी कहा जाता है। राजनीति के हिसाब से भी यह क्षेत्र बेहद महत्‍वपूर्ण माना जाता है। प्रदेश में लगातार 15 वर्ष तक सरकार चलाने वाले डॉ. रमन सिंह का निर्वाचन क्षेत्र इसी जिले में है। डॉ. रमन मुख्‍यमंत्री बनने के बाद डोंगरगांव से उप चुनाव जीतकर पहली बार छत्‍तीसगढ़ विधानसभा पहुंचे थे। इसके बाद के तीनों चुनाव वे राजनांदगांव सीट से जीत रहे हैं। डॉ. रमन का गृह जिला कवर्धा भी लगा हुआ है।

विधानसभा और लोकसभा चुनाव के हिसाब से देखा जाए तो अविभाजित राजनांदगांव जिला में विधानसभा की 6 और कवर्धा में 2 सीट है, ये सभी सीटें राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में आते हैं। राजनांदगांव की 6 में से 1 सीट एससी और 1 सीट एसटी आरक्षित है। 2007 के उपचुनाव को छोड़ दें तो राज्‍य बनने के बाद से कांग्रेस राजनांदगांव लोकसभा सीट एक भी बार नहीं जीती है। 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 8 में से 6 सीट जीती थी। राजनांदगांव से डॉ. रमन और खैरागढ़ से जनता कांग्रेस छत्‍तीसगढ़ की टिकट पर देवव्रत सिंह चुनाव जीतने में सफल रहे थे। हालांकि देवव्रत सिंह के निधन के बाद हुए उपचुनाव में कांग्रेस वह सीट भी जीत गई। यानी कवर्धा की 2 सीटों को शामिल कर लें तो इस वक्‍त 8 में से 7 सीट पर कांग्रेस के विधायक हैं। लेकिन 2018 के पहले यह स्थिति नहीं थी। 2008 में कांग्रेस 8 में से केवल 3 सीट जीत पाई थी, बाकी 5 सीट भाजपा के खाते में गई थी। 2013 में कांग्रेस की स्थित थोड़ा सुधार हुआ और पार्टी 4 सीट जीतने में सफल रही।

दो सीटों पर लगातार जीत रही

राजनांदगांव जिला की 6 में से 2 सीट ऐसी है, जिस पर कांग्रेस लगातार तीन चुनावों से जीत दर्ज कर रही है। ये 2 सीट एसटी आरक्षित मोहला-मानपुर और सामान्‍य सीट खुज्‍जी है। वहीं, डोंगरगांव सीट कांग्रेस लगातार दो बार से जीत रही। एससी आरक्षित डोंगरगढ़ सीट 2018 में पहली बार कांग्रेस जीती है। उससे पहले के तीनों चुनावों में पार्टी को इस सीट पर हार का सामना करना पड़ा था। इन सीटों पर 2018 का परिणाम दोहराने के इरादे से ही कांग्रेस ने अपने राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष खड़गे की सभा वहां आयोजित की है। खड़गे पार्टी का सबसे बड़ा दलित चेहरा हैं। ऐसे में डोंगरगढ़ विधानसभा के मतदाताओं में इसका असर होगा। डोंगरगढ़ में इस समय भुवनेश्वर बघेल विधायक हैं।

खड़गे के दौरा के साथ ही इस बात की भी चर्चा गर्म हो गई है कि क्‍या कांग्रेस इस बार रमन की राजनांदगांव सीट का किला भेद पाएगी। पिछले चुनाव में यहां कांग्रेस ने डॉ. रमन के सामने अटल बिहारी बाजपेयी की भतीजी करुणा शुक्ला को मैदान में उतारा था। दोनों के बीच कड़ी टक्कर हुई। डॉ. रमन महज 17 हजार वोटों से ही जीत पाए थे।

Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story