Begin typing your search above and press return to search.

भारत की 2000 वेबसाइट हैक: विदेश हैकरों का भारत पर साइबर हमला, साइबर क्राइम ब्रांच का खुलासा...

भारत की 2000 वेबसाइट हैक: विदेश हैकरों का भारत पर साइबर हमला, साइबर क्राइम ब्रांच का खुलासा...
X
By NPG News

डेस्क। बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के विवादित बयान के बाद हैकरों ने भारत के खिलाफ साइबर युद्ध शुरू कर दिया है। इन हैकरों के ग्रुप ने कई भारत सरकार की वेबसाइटों को हैक कर उन्हें सबूत भी भेजे। इसमें कई भारतीय वेबसाइट शामिल हैं। हालांकि इसमें प्राइवेट भारतीय वेबासइटों सहित कई वेबसाइटें शामिल हैं।

अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच के डीसीपी अमित वसावा के मुताबिक, इस घटना के बाद इंडोनेशिया और मलेशिया के हैकर्स ने भारत के खिलाफ साइबर जंग शुरू की है। इन हैकर्स ने अन्य हैकर्स से भी ऐसा करने को कहा था। इस बाबत अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच ने दोनों देशों की सरकार को पत्र लिखा गया है।

अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच का कहना है कि मलेशिया का ड्रैगन फोर्स मलेशिया और इंडोनेशिया का हैक्टिविस्ट इंडोनेशिया, दोनों देशों के इन हैकर्स ग्रुप ने नुपुर शर्मा मामले के बाद विश्व के मुल्सिम हैकर्स से अपील की है।

अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच के मुताबिक, उन्होंने अपील की है कि दुनिया भर के मुस्लिम हैकर्स भारत के खिलाफ साइबर जंग की शुरुआत करें। इतना ही नहीं, अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच ने ये खुलासा भी किया है कि हैकर्स के ग्रुप ने भारत की दो हजार से ज्यादा वेबसाइट हैक की है।

अहमदाबाद साइबर क्राइम नेमलेशिया और इंडोनेशिया सरकार को पत्र लिखकर दोनों समूहों के लिए इंटरपोल लुकआउट नोटिस का जिक्र किया है।


Next Story