Begin typing your search above and press return to search.

भानु में सावित्री का प्रताप: कांग्रेस की सावित्री मंडावी ने ब्रह्मानंद और कोर्राम को काफी पीछे छोड़ा, देखें राउंडवार कितने वोट मिले

भानु में सावित्री का प्रताप: कांग्रेस की सावित्री मंडावी ने ब्रह्मानंद और कोर्राम को काफी पीछे छोड़ा, देखें राउंडवार कितने वोट मिले
X
By NPG News

कांकेर। भानुप्रतापपुर उपचुनाव में कांग्रेस की सावित्री मंडावी अब बड़ी ओर की ओर बढ़ रही हैं। अब तक 16 राउंड की गिनती हो चुकी है। सिर्फ तीन राउंड की गिनती बाकी है। ऐसी स्थिति में अब यह स्पष्ट हो गया है कि सावित्री मंडावी बीस हजार से ज्यादा वोटों से चुनाव जीत रही हैं। भाजपा के ब्रह्मानंद नेताम दूसरे और सर्व आदिवासी समाज के अकबर राम कोर्राम तीसरे नंबर पर हैं।


छत्तीसगढ़ में पिछले चार सालों में यह पांचवां उपचुनाव है। विधानसभा के डिप्टी स्पीकर स्व. मनोज मंडावी के निधन के बाद इस सीट पर 5 दिसंबर को मतदान हुआ था। पिछले चार चुनावों में कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। इस बार भी कांग्रेस भानुप्रतापपुर सीट पर जीत के लिए आश्वस्त है। हालांकि सर्व आदिवासी समाज की ओर से अपना प्रत्याशी खड़ा करने के बाद भाजपा की ओर से भी जीत के दावे किए जा रहे हैं। सर्व आदिवासी समाज की ओर से रिटायर्ड आईपीएस अकबर राम कोर्राम को अधिकृत करने के बाद मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। इस लड़ाई में ओबीसी वोट बैंक की मदद से भाजपा के ब्रह्मानंद नेताम की जीत के दावे किए जा रहे हैं। हालांकि पहले चरण में 1907 वोटों की बढ़त लेकर सावित्री ने बाकी दोनों को पीछे छोड़ दिया है।


बता दें कि विधानसभा के डिप्टी स्पीकर मनोज मंडावी का इस साल 16 अक्टूबर को निधन हो गया। इसके बाद उपचुनाव में कांग्रेस ने उनकी पत्नी सावित्री मंडावी को अपना प्रत्याशी बनाया है। भाजपा ने पूर्व विधायक ब्रह्मानंद नेताम को फिर से आजमाया है। हालांकि कांग्रेस ने झारखंड के टेल्को थाने में दर्ज पॉक्सो के मामले का खुलासा कर ब्रह्मानंद के सामने बड़ी मुश्किल खड़ी कर दी थी। वहीं, आरक्षण में कटौती के बाद नाराज सर्व आदिवासी समाज ने भी अपनी ओर से प्रत्याशी खड़ा कर दिया। समाज की ओर से गांव-गांव में समाज की ओर से अधिकृत प्रत्याशी कोर्राम को वोट देने के लिए शपथ दिलाई गई है।

राउंडवार नतीजे

पहला राउंड

सावित्री मंडावी - 3397

अकबर राम कोर्राम - 1196

ब्रह्मानंद नेताम – 1140

दूसरा राउंड

सावित्री मंडावी – 2415

अकबर राम कोर्राम – 2143

ब्रह्मानंद नेताम – 1488

तीसरा राउंड

सावित्री मंडावी – 3780

अकबर राम कोर्राम – 1657

ब्रह्मानंद नेताम – 1381

चौथा राउंड

सावित्री मंडावी – 3732

अकबर राम कोर्राम – 1635

ब्रह्मानंद नेताम – 1325

पांचवां राउंड

सावित्री मंडावी – 2809

अकबर राम कोर्राम – 2522

ब्रह्मानंद नेताम – 1433

छठवां राउंड

सावित्री मंडावी – 3617

अकबर राम कोर्राम – 464

ब्रह्मानंद नेताम – 2703

सातवां राउंड

सावित्री मंडावी – 3306

अकबर राम कोर्राम – 3032

ब्रह्मानंद नेताम – 2027

आठवां राउंड

सावित्री मंडावी – 3604

अकबर राम कोर्राम – 1331

ब्रह्मानंद नेताम – 2377

नवां राउंड

सावित्री मंडावी – 3536

अकबर राम कोर्राम – 1247

ब्रह्मानंद नेताम – 1554

दसवां राउंड

सावित्री मंडावी – 3627

अकबर राम कोर्राम – 1423

ब्रह्मानंद नेताम – 2119

ग्यारहवां राउंड

सावित्री मंडावी – 4031

अकबर राम कोर्राम – 677

ब्रह्मानंद नेताम – 3590

बारहवां राउंड

सावित्री मंडावी – 3164

अकबर राम कोर्राम – 1559

ब्रह्मानंद नेताम – 2578

तेरहवां राउंड

सावित्री मंडावी – 3837

अकबर राम कोर्राम – 841

ब्रह्मानंद नेताम – 2084

चौदहवां राउंड

सावित्री मंडावी – 4150

अकबर राम कोर्राम – 810

ब्रह्मानंद नेताम – 3420

पंद्रहवां राउंड

सावित्री मंडावी – 3384

अकबर राम कोर्राम – 646

ब्रह्मानंद नेताम – 4012

सोलहवां राउंड

सावित्री मंडावी – 3982

अकबर राम कोर्राम – 689

ब्रह्मानंद नेताम – 3486


Next Story