ब्रेकिंग राम जानकी मंदिर में पूजा कर शुरुआत: सीएम कुसमी पहुंचे, हेलीपैड से कुसमी थाने का निरीक्षण करने पहुंचे

X
By - NPG News |
Published Time : 4 May 2022 1:09 PM IST
Updated Time : 2022-05-04 07:48:15
कुसमी, 04 मई 2022। सीएम भूपेश बघेल विधानसभा स्तरीय दौरे पर सामरी विधानसभा क्षेत्र के कुसमी पहुंच गए हैं। हेलीपैड से वे सीधे कुसमी थाने पहुंचे। थाना परिसर में सीएम ने श्री राम जानकी मंदिर में पूजा-अर्चना की, फिर भेंट-मुलाकात के कार्यक्रम की शुरुआत की। सीएम ने थाना परिसर में पुलिस परिवारों से की मुलाकात की। वहां मौजूद बच्चों को चॉकलेट बांटी। पुलिसकर्मियों के परिजनों ने सीएम से भेंट कर साप्ताहिक अवकाश और पुरानी पेंशन योजना लागू करने के लिए धन्यवाद दिया।
सीएम भूपेश आज सामरी क्षेत्र के तीन गांवों का दौरा करेंगे। इसके बाद राजपुर में रात्रि विश्राम करेंगे।
सीएम ने थाने में रोजनामचा चेक किया। उनके साथ नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया भी मौजूद हैं।
Next Story
-
Home
-
Menu

