Begin typing your search above and press return to search.

महिला से फेसबुक में दोस्ती, फिर करने लगा ब्लैकमेल....पैसे नहीं देने पर दिन दहाड़े चाकू लेकर पहुंचा महिला के घर, जान से मारने की धमकी देकर मांगने लगा रुपये

महिला से फेसबुक में दोस्ती, फिर करने लगा ब्लैकमेल....पैसे नहीं देने पर दिन दहाड़े चाकू लेकर पहुंचा महिला के घर, जान से मारने की धमकी देकर मांगने लगा रुपये
X
By NPG News

रायपुर 28 नवंबर 2021। फेसबुक में दोस्ती कर चैट के स्क्रीन शॉट और फोटो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने वाले एक युवक को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी युवक चाकू लेकर महिला के घर रूपयों की वसूली करने के लिए घुसा हुआ था, इस दौरान महिला ने बाहर से दरवाजा बंद कर इसकी शिकायत पुलिस को की थी। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया हैं, युवक का नाम शैलेश झा हैं जो कोरबा का रहने वाला है।

दरअसल ये पूरी घटना सरस्वती नगर थाना क्षेत्र की है। महिला के द्वारा पुलिस में दी शिकायत के मुताबिक, महिला का घर टीचसर्स काॅलोनी कोटा में है। छह माह पहले ही कोरबा निवासी शैलेश झा से उसकी दोस्ती फेसबुक के माध्यम से हुई थी। इस दौरान दोनों एक दूसरे से चैट किया करते थे। चैट के दौरान आरोपी युवक ने महिला से उसकी कई फोटो भी मांगी थी। थोडे दिनों बाद आरोपी उन चैट को महिला के पति और सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर रूपए मांगने लगा। इस दौरान महिला ने बदनामी के डर से आरोपी को छह माह में करीब साढ़े पांच लाख रूपए अलग-अलग किस्तों दिए और अपने सोने चांदी के जेवरात भी दे दिये। इसके बाद भी आरोपी उसे ब्लैकमेल कर फिर से रूपए मांगने लगा। महिला के द्वारा रूपए नहीं देने पर शनिवार की दोपहर शैलेश चाकू लेकर कोरबा से रायपुर पहुंचा और सीधे महिला के घर घुस आया। हाथ में चाकू देकर महिला डर गई, जिसके बाद पीड़िता ने अपने आठ साल के बच्चे के जेब में एक पर्ची में मदद मांगते हुए लिखा ''चाकू लेकर एक आदमी घर में घुस आया हैं, जो जान से मारने की धमकी देकर रुपये मांग रहा है''। इसके बाद महिला ने उस पर्ची को अपने बच्चे को देकर बाहर भेज दी। बच्चा बाहर आकर अपने पास रखे पर्ची को पड़ोसियों को दिखाया और इसकी जानकारी दी। जानकारी मिलते ही कुछ पड़ोसी मौके पर पहुंचे और महिला को आरोपी के चंगुल से छुड़ाकर उसे अंदर ही बंद कर दिया गया।

आरोपी को अंदर बंद करने के बाद पीड़ित महिला ने इस पूरे घटना की जानकारी सरस्वती नगर थाने में दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर इस संबंध में पूछताछ कर रही है।

Next Story