Begin typing your search above and press return to search.

शुक्रवार राशिफल: मिथुन, धनु, कुंभ, मीन राशि वाले कोई भी निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह से सोच लें...जानिए बाकियों का हाल

Aaj Ka Rashifal
X

राशिफल, rashifal

By NPG News

रायपुर 10 दिसम्बर 2021। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 10 दिसंबर को शुक्रवा है और इस दिन बुध ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। बुध इस दिन धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बुध के राशि परिवर्तन से सभी राशियों पर शुभ- अशुभ प्रभाव पड़ेगा। जानिए 10 दिसंबर, 2021 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

मेष राशि

आज आप परिवार और पैसों के मामलों में आप व्यस्त हो सकते हैं। आपकी मनोकामनाएं दुआओं के ज़रिए पूरी होंगी और सौभाग्य आपकी तरफ़ आएगा और साथ ही पिछले दिन की मेहनत भी रंग लाएगी। जीवनसाथी आपका ख़याल रखेगा। यदि कोर्ट-कचहरी में कोई कानूनी मामला चल रहा है तो उसमें कुछेक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अविवाहित लोगों की लव लाइफ अच्छी हो सकती है।

वृषभ राशि

आज के दिन रोमांस के मामले में स्थिति सामान्य रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। आध्यात्मिकता की ओर आपका रुझान रहेगा। ऑफिस में बड़े अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। जीवन में माता पिता का सहयोग मिलता रहेगा। घर का वातावरण शांतिदायक रहेगा। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। कोई बड़ा कार्य हो जाने से प्रसन्नता रहेगी। खुद की मेहनत से परेशानियां दूर कर पाएंगे। आमदनी में इज़ाफ़ा होने के आसार नज़र आ रहे हैं।

मिथुन राशि

आर्थिक निर्णय लेने से पहले उसके बारे में अच्छी तरह से सोच लें। भविष्य के लिए पैसा बचाने के शुरुआत करें। धन में बढ़ोतरी होगी। हर काम आपके मन मुताबिक ही होगा। लवमेट या लाइफ पार्टनर के साथ मन की बातें शेयर करने से रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। अपने करीबी लोगों से आज धोखा मिलनें की पूरी संभावना है, सतर्क रहें। मांगलिक आयोजनों की तैयारी में लगे रहेंगे। किसी से विवाद होने की आशंका है इसलिए हो सके तो अपने गुस्से पर काबू बनाये रखें।

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन आनंदमय रहेगा। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ पल अकेले में व्यतीत करेंगे, जिससे आप दोनों के बीच यदि कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी समाप्त होगा और एक दूसरे के प्रति प्रेम गहरा होगा। विद्यार्थियों को आज नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। छोटे व्यापारियों को आज मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण आप प्रसन्न रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने माताजी को कोई उपहार भेंट कर सकते हैं।

सिंह राशि

आज का दिन आपके कार्यक्षेत्र के लिए चुनौतियों भरा रहेगा, लेकिन फिर भी आपको अपनी बुद्धि व विवेक से ही हल निकालने की कोशिश करनी होगी, क्योंकि आज आपके प्रतिद्वंदी भी आपको यदि कोई सलाह मशवरा दे, तो आपको उससे बचने की कोशिश करनी होगी, क्योंकि उसमें आपको कोई गलत सलाह दे सकते हैं। राजनीति से जुड़ें जातकों को आज कुछ ऐसे अवसर प्राप्त होंगे, जो उनकी मान प्रतिष्ठा में चार चांद लगाएंगे, जिसकी आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। आज आप अपने व्यवसाय में भी मन मुताबिक लाभ के मिलने के कारण प्रसन्न रहेंगे।

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए और दिनों से बेहतर रहने वाला है। आज आप जिस भी काम को करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी, इसलिए आज आप वही कार्य करने की कोशिश करें, जो आपको अत्यधिक प्रिय हो। आज आप अपने किसी लंबे समय से रुके हुए कार्य के पूरा होने से प्रसन्न रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों ने यदि अभी तक अपने प्रेम का इजहार अपने साथी से नहीं किया है, तो वह आज कर सकते हैं, उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा। साझेदारी में यदि आपने किसी व्यापार को किया हुआ है, तो उसमें आज आपको भरपूर लाभ मिल सकता है।

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। सायंकाल के समय आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। यदि उनको कोई आंखों से संबंधित समस्या है, तो उनके कष्टों में वृद्धि हो सकती है। आज आपको कहीं से रुका हुआ धन प्राप्त होने से आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आपको किसी दूसरे के कामों में दखलअंदाजी उतनी ही करनी होगी, जितनी सही हो, अपने काम छोड़कर किसी के काम में दखलअंदाजी ना करें। संतान की तरक्की देखकर आपके मन में प्रसन्नता रहेगी।

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आपको उच्चाधिकारियों व माता-पिता की कृपा से कोई ऐसी प्रिय वस्तु प्राप्त हो सकती है, जिसकी इच्छा आप लंबे समय से कर रहे थे, जिससे आपके पराक्रम में भी वृद्धि होगी। आज विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करनी होगी, तभी वह परीक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे। यदि आज आप अपने किसी मित्र को धन उधार देंगे, तो वह आपसे धोखा कर सकता है, जिसके कारण आपका वह धन समाप्त हो सकता है, इसलिए आपको धन का लेनदेन करने से पहले सतर्क रहना होगा।

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप अपने किसी मित्र की तबीयत को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे, जिसके लिए आपको कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है व भागदौड़ भी अधिक होगी। आज आपके घर परिवार में भी कुछ खर्च अचानक से बढ़ सकते हैं, जो आपके लिए सिरदर्द बने रहेंगे। आज आप यदि व्यवसाय में किसी डील को फाइनल करेंगे, तो वह भविष्य में आपके लिए भरपूर लाभ मिलेगा। आज आपको किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा, जिससे आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। सायंकाल का समय आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ खेलकूद में व्यतीत करेंगे।

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा, जिसके कारण आपके सभी कार्य बनते चले जाएंगे और आपके मन में खुशी बनी रहेगी। यदि भाइयों से आपका कोई वाद विवाद चल रहा है, तो वह भी अच्छी से निपट सकता है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। विवाह योग्य के जातकों के लिए आज कुछ ऐसे प्रस्ताव आएंगे, जिनको परिवार के सदस्य द्वारा तुरंत मंजूरी दे सकती है। आज आप अपनी संतान को यदि विदेश में पढ़ाई करना चाहते हैं, तो उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा, लेकिन आज आपको धन का निवेश करने से पहले सोच विचार अवश्य करना होगा।

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा। आज आपको संतान की ओर से कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे, लेकिन यदि आप अपने माता पिता से आशीर्वाद लेकर किसी भी कार्य को करेंगे, तो उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों ने यदि अभी तक अपने साथी को अपने परिवार के सदस्यों से नहीं मिलवाया है, तो उसके लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। परिवार के किसी सदस्य से आज आपको धोखा मिल सकता है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने किसी परिजन के घर जाने का प्लान बना सकते हैं।

मीन राशि

आज आपको परिजनों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिल पाएगा। सोचे हुए कार्यों को अपनी इच्छा के अनुसार पूरा करेंगे। जीवन में संघर्ष का समय शुरू हो रहा है। बच्चों की पढ़ाई लिखाई को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है। किसी कारणवश यदि वे पढ़ाई में पीछे रह गए हैं तो आपको उनकी मदद करनी चाहिए। आपका आत्ममविश्वास ही आपको इस मुश्किल वक्त से निकालने में सक्षम है। बदनामी और निषेधात्मक विचारों से दूर रहना हितकर रहेगा।

Next Story