Begin typing your search above and press return to search.

बसपन का प्यार फेम सहदेव सड़क हादसे में गंभीर, हालत नाजुक के चलते जगदलपुर किया गया रेफर

बसपन का प्यार फेम सहदेव सड़क हादसे में गंभीर, हालत नाजुक के चलते जगदलपुर किया गया रेफर
X
By NPG News

रायपुर 28 दिसम्बर 2021। सुकमा के रहने वाले बसपन का प्यार फेम सहदेव गिरदो सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। घटना के बाद घायल अवस्था मे सहदेव को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां पर उसका इलाज जारी है।

दरअसल आज दोपहर बाइक में सवार होकर सहदेव अपने दोस्त के साथ निकला था। इस दौरान सबरी नगर के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गए। इस हादसे में सहदेव के सिर और माथे में गंभीर चोट आई है। घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्काल सहदेव को सुकमा के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इधर इस हादसे की सूचना मिलने के बाद हॉस्पिटल में एसपी सुनील शर्मा और कलेक्टर मौके पर पहुंचे थे, जिसके बाद सहदेव की हालत गंभीर होने के चलते उसे जगदलपुर मेडीकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है।

वहीं इस घटना के संबंध में एसपी सुनील शर्मा ने एनपीजी को बताया, सहदेव के बेहतर उपचार के लिए जगदलपुर मेडीकल कॉलेज रेफर किया गया गया। माथे और सिर में गंभीर चोट है।

बता दें, बचपन का प्यार गाना गाकर रातोंरात सोशल मीडिया में धूम मचा देने वाले सहदेव दिरदो के साथ बॉलीवुड सिंगर बादशाह ने गाना गाने का वादा किया था कि वे उसके साथ एक एलबम रिकॉर्ड करेंगे। यह वादा उन्होंने अपनी एलबम रिलीज करके पूरा किया था। इसके बाद एलबम रिलीज होते ही यूट्यूब पर सहदेव छा गये थे। इसे रिलीज के पहले घंटे में ही 10 लाख लोगों ने देख डाला था। सात घंटे के भीतर गाने को 70 लाख लोग यूट्यूब पर देख चुके थे।

Next Story