Begin typing your search above and press return to search.

बारिश की चेतावनी: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिज़ाज बदला, कई राज्यों में धूल भरी आंधी के साथ होगी बारिश...

बारिश की चेतावनी: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिज़ाज बदला, कई राज्यों में धूल भरी आंधी के साथ होगी बारिश...
X
By Sandeep Kumar Kadukar

रायपुर। सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर अब धीरे धीरे कई प्रदेशों में दिख रहा है। छत्तीसगढ़ में भी शनिवार की सुबह से कई जिलों में बारिश देखने को मिली। इससे तापमान में गिरावट आया है और गर्मी से राहत भी लोगों को मिली है। रायपुर मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए चेतावनी जारी की है। रायपुर, बिलासपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी आने वाले 24 घंटो के दौरान हो सकती है। प्री मानसून के 10 जून के बाद आने की संभावना है। मुख्य मानसून 15 जून के बाद आने का अनुमान है।

मौसम एजेंसी स्काई मेट वेदर के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ एक ट्रफ के रूप में पश्चिमी हिमालय से गुजर रहा है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है। एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण ओडिशा और उसके आसपास बना हुआ है। एक चक्रवाती परिसंचरण म्यांमार तट के पास बंगाल की पूर्वी मध्य खाड़ी के ऊपर औसत समुद्र तल से 3.1 और 5.8 किलोमीटर के बीच बना हुआ है।

अगले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश संभव है। उत्तर और उत्तर-पूर्व राजस्थान में धूल भरी आँधियों के साथ हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

आंतरिक तमिलनाडु, पूर्वोत्तर भारत और सिक्किम के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। पश्चिमी हिमालय, गंगीय पश्चिम बंगाल, तटीय ओडिशा, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और महाराष्ट्र में 1 या 2 स्थानों पर हल्की बारिश संभव है।

Sandeep Kumar Kadukar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story