Begin typing your search above and press return to search.

बारिश अलर्ट: मानसून कल पहुंचेगा केरल, आने वाले 24 घंटो के दौरान कई राज्यों में बारिश की चेतावनी...15 जून से देश में झमाझम बारिश संभव

बारिश अलर्ट: मानसून कल पहुंचेगा केरल, आने वाले 24 घंटो के दौरान कई राज्यों में बारिश की चेतावनी...15 जून से देश में झमाझम बारिश संभव
X

chhattisgarh, mansoon

By Sandeep Kumar Kadukar

नईदिल्ली। मई में भीषण गर्मी के बाद अब जून माह में राज्यों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग की मानें तो जून के पहले हफ्ते में बारिश का दौर भी जारी रहेगा। मौसम में इस बदलाव के पीछे वेस्टर्न डिस्टर्बेंस जिम्मेदार है। मौसम विभाग के मुताबिक, सामान्य गति से चलते हुए मानसून को 22 से 26 मई तक अंडमान निकोबार द्वीप समूह को पार करते हुए बंगाल की खाड़ी में आगे बढ़ जाना चाहिए था, लेकिन यह उस स्थिति में 31 मई को पहुंचा है। इस तरह से यह सामान्य की तुलना में करीब एक सप्ताह देरी से चल रहा है।

मौसम विभाग की मानें तो अभी आने वाला हफ्ता ठंडा रहने वाला है। दिल्ली के अलावा देश के बाकी राज्य जैसे जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी अभी बारिश का दौर जारी रहेगा।

सम्भावना है कि एक जून को केरल और तमिलनाडु में पांच जून तक कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और पूर्वोत्तर में मानसूनी बारिश शुरू हो जाएगी। 10 जून तक मानसून महाराष्ट्र व तेलंगाना तक पहुंच जाएगा। 15 जून से गुजरात, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मानसूनी बारिश होने लगेगी।

मौसम एजेंसी स्काई मेट वेदर के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय की ओर बढ़ रहा हैएक प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब पर बना हुआ हैएक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ हैएक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्सों पर बना हुआ है।

अगले 24 घंटों के दौरान, पश्चिमी हिमालय, पंजाब के कुछ हिस्सों, दक्षिण कर्नाटक, आंध्र प्रदेश के तटीय भागों, रायलसीमा और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो तेज़ बारिश संभव है।

हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और धूल भरी आंधी चल सकती है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। पश्चिम उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश और गुजरात के उत्तरी भागों, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र में एक-दो जगहों पर हल्की बारिश संभव है।

Sandeep Kumar Kadukar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story