Begin typing your search above and press return to search.

बारिश अलर्ट: अगले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र सहित इन राज्यों में बारिश की चेतावनी, जाने अपने राज्य का हाल

बारिश अलर्ट: अगले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र सहित इन राज्यों में बारिश की चेतावनी, जाने अपने राज्य का हाल
X

chhattisgarh, mansoon

By NPG News

NPG डेस्क। देश के कई राज्यों में मानसून सक्रिय होने से जोरदार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान के कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो बंगाल की खाड़ी में फिर से कम दबाव का क्षेत्र बनेगा और राजस्थान में 23 सितंबर से मौसम बदलेगा।

उत्तर प्रदेश के मध्य भागों पर बना गहरा कम दबाव का क्षेत्र कमजोर होकर उसी क्षेत्र में कम दबाव में बदल गया है। संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 4.5 किमी तक फैला हुआ है।

मानसून की ट्रफ बीकानेर, नारनौल, उत्तर प्रदेश के मध्य भागों पर बने हुए निम्न दबाव के क्षेत्र के केंद्र से गुजरते हुए, वाराणसी, डाल्टनगंज, दीघा और फिर पूर्व दक्षिण पूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्व की ओर से गुजर रही है।

एक ट्रफ रेखा पूर्वोत्तर अरब सागर से गुजरात और पश्चिमी मध्य प्रदेश होते हुए उत्तर प्रदेश के मध्य भागों पर बने हुए चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र तक जा रही है।

कल 18 सितंबर तक उत्तर-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनने की उम्मीद है। इसके प्रभाव में 20 सितंबर के आसपास एक कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है।

स्काई मेट वेदर मौसम एजेंसी ने अगले 24 घंटों के दौरान, उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार के उत्तरी हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

पूर्वोत्तर भारत, गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार के शेष हिस्सों, झारखंड, ओडिशा के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, कोंकण और गोवा, दक्षिण गुजरात, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, विदर्भ, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

जम्मू कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, केरल, लक्षद्वीप और आंतरिक कर्नाटक में हल्की बारिश संभव है।

Next Story