Begin typing your search above and press return to search.
दिवालिया: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल बोले, 2800 रुपए में धान खरीदने से छत्तीसगढ़ दिवालिया हो जाएगा, आरपी बोले- भाजपाई मानसिकता उजागर

खैरागढ़, 06 अप्रैल 2022। केंद्रीय राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा है कि किसानों को 2800 रुपए धान की कीमत देने पर छत्तीसगढ़ दिवालिया हो जाएगा। उपचुनाव में प्रचार के लिए आए पटेल ने मीडिया से बातचीत में ये बातें कहीं। पटेल के इस बयान पर विवाद शुरू हो गया है।
कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा है कि भाजपा ये सोचती है कि किसानों को ज़्यादा पैसा देना प्रदेश को दिवालिया करना है। इसीलिए डॉ रमन सिंह की सरकार ने किसानों के साथ धोखाधड़ी की और 300 रुपए धान बोनस नहीं दिया। दो साल का बोनस खा गए। किसानों का कर्जा माफ नहीं किया। खाद के दाम बढ़ा दिए। आरपी ने कहा कि भाजपा कितनी बड़ी किसान विरोधी है, ये बात भाजपा नेता पटेल ने कह कर भाजपाई मानसिकता को उजागर कर दिया है।
Next Story
