Begin typing your search above and press return to search.

बांधी की फिसली जुबान... कांग्रेस ने बयान किया ट्वीट...समाज विशेष को अपमानित करने का आरोप...भाजपा ख़ामोश, पढ़िए बांधी ने क्या बोला

बांधी की फिसली जुबान... कांग्रेस ने बयान किया ट्वीट...समाज विशेष को अपमानित करने का आरोप...भाजपा ख़ामोश, पढ़िए बांधी ने क्या बोला
X
By NPG News

रायपुर,30 नवंबर 2021। मुस्तुरी विधायक और सदन में उप नेता प्रतिपक्ष डॉ कृष्णमूर्ति बांधी का सार्वजनिक कार्यक्रम में दिया एक बयान सूबे में सियासती तूफ़ान मचा रहा है। इस मसले को लेकर भाजपा में खामोशी है जबकि कांग्रेस ने सधे तरीक़े से डॉ बांधी को प्रश्नांकित करते हुए हमलावर हो गई है। कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ने एक वीडियो ट्वीट किया है और सवाल किया है कि "यह कैसी भाषा बोल रहे हैं विधायक और उप नेता प्रतिपक्ष डॉ कृष्ण मूर्ति बांधी" वायरल वीडियो क़रीब 19 सेंकड का है, जिसमें डॉ बांधी मंच से संबोधन दे रहे हैं। डॉ बांधी उस वायरल वीडियो में यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं-

"जबान ला अपन गंदा मत करो..कोई ला गंदा गाली देकर के..ओमा अइसे हे सतनामी समाज आशीर्वाद देहे कम जानथे..दईया मइया धरे ले ज़्यादा जानथे..ए कहथें साला ओही गोड ले साला भ्रष्टाचार के जीव चढगे हे.. बांधीजी हर ओकर कमीशन खाए हे..एकरे कारन नई बनाए.. तुहर से मांग के करें रहेंव का" इस वायरल वीडियो को लेकर डॉ कृष्ण मूर्ति बांधी का पक्ष जानने उन्हें फ़ोन लगाया गया जो कि उनके किसी सहयोगी ने उठाया और विषय पूछने के बाद यह कहते हुए रख दिया "कार्यक्रम के बाद बात कराते हैं"



Next Story