Begin typing your search above and press return to search.

बाइक सवार दिखा रहा था हीरोपंती.... स्टंट के चक्कर में औंधेमुंह गिरा, युवक का हुआ बुरा हाल.... देखें VIDEO

बाइक सवार दिखा रहा था हीरोपंती.... स्टंट के चक्कर में औंधेमुंह गिरा, युवक का हुआ बुरा हाल.... देखें VIDEO
X
By NPG News

नईदिल्ली 6 फरवरी 2022 I एक बाइकर का स्टंट वीडियो सामने आया है, जिसमें लड़का गाड़ी का बैलेंस बिगड़ने के बाद सड़क पर औंधेमुंह गिरता है. इस वीडियो को देखने के बाद पहले तो आपको लड़के पर तरस आएगा, फिर आप भी कहेंगे- क्यों, निकल गई न सारी हीरोपंती अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं, तो आपने इसके अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर एक से बढ़कर एक स्टंट वीडियोज देखे होंगे. कई बार लोग ऐसे स्टंट को अंजाम देते हैं, जिससे उनकी जान पर बन आती है. यही वजह है कि ऐसे स्टंट कोई प्रोफेशनल करे, तो ही अच्छा है. इस कड़ी में सोशल मीडिया पर एक लड़के का बाइक पर स्टंट दिखाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लड़का औंधेमुंह सड़क पर गिरता है. इस वीडियो को देखने के बाद पहले तो आपको लड़के पर तरस आएगा, फिर आप भी कहेंगे- क्यों, निकल गई न सारी हीरोपंती!

वीडियो में देखा जा सकता है कि बाइक पर स्टंट दिखाने के चक्कर में युवक औंधेमुंह सड़क पर गिरता है. वीडियो देखने के बाद आपकी रूह कांप जाएगी. इसके साथ ही आपको लड़के पर गुस्सा भी आएगा कि सड़क पर हीरोपंती दिखाने की क्या जरूरत थी. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कार सड़क से गुजर रही होती है. इसी दौरान वहां एक बाइक वाला आता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि घरों के बाहर सड़क पर लोगों की गाड़ियां भी पार्क की हुई हैं. इसी दौरान बाइकर फुल स्पीड में स्टंट करते हुए निकलने की कोशिश करता है. फिर जो होता है, उसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं. जैसे ही युवक वहां से निकलने की कोशिश करता है, वह दो कारों के बीच में आ जाता है. इसके बाद मुंह के बल सड़क पर गिरता है. वीडियो को हॉलीवुड एक्टर tyrese ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो को अपलोड करने के बाद से अब तक 15 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. वीडियो देखने के बाद लोग युवक को नसीहतें दे रहे हैं. कुछ लोगों ने युवक के इस कारनामे को बेवकूफाना बताया है. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट किया, 'हीरोपंती में पैर टूट गए होंगे. यह कहीं से भी बुद्धिमानी का काम नहीं है.'

Next Story