Begin typing your search above and press return to search.

बड़ी खबर: अंतागढ़ के विवादित जनपद सीईओ साहू हटाए गए... सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

बड़ी खबर: अंतागढ़ के विवादित जनपद सीईओ साहू हटाए गए... सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
X
By NPG News

रायपुर। अंतागढ़ के विवादित जनपद सीईओ पीआर साहू को आखिरकार हटा दिया गया है। साहू ने पब्लिक प्लेस में सीएम भूपेश बघेल और छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के खिलाफ आपत्तिजनक भाषण दिया था। पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह समेत कुछ मंत्रियों पर भी अमर्यादित टिप्पणी की थी।

NPG.News के लोकप्रिय कॉलम तरकश में एक दिन पहले ही यह मुद्दा उठाया था कि कलेक्टर ने तीन सदस्यीय जांच टीम बनाई। टीम ने अपनी रिपोर्ट बस्तर कमिश्नर को दे दी थी, लेकिन कार्रवाई में देरी हो रही थी। आखिरकार दूसरे ही दिन आदेश आ गया है। विवादित सीईओ को बीजापुर कलेक्टर कार्यालय में अटैच किया गया है। इसके अलावा कुछ अन्य अधिकारी कर्मचारियों के भी तबादले किए गए हैं। देखें आदेश...





Next Story