Begin typing your search above and press return to search.

संसदीय सचिव के खाते से रकम निकालने की कोशिश,पुणे से आहरित होने आया था चेक,पुलिस ने किया जुर्म दर्ज

Raipur Breaking News
X
By NPG News

रायपुर 1 नवम्बर 2021। संसदीय सचिव व तखतपुर विधायक रश्मि सिंग के बैंक अकाउंट से जालसाजों ने उनके क्लोन चेक से रकम निकालने की कोशिश की है, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

जानकारी के अनुसार तखतपुर विधायक रश्मि सिंग को बैंक मैनेजर ने सूचना दी कि आपके चेक से 4 लाख 51 हजार रूपये का चेक क्लियर होने आया है पर चेक और हस्ताक्षर फर्जी है। संसदीय सचिव ने चेक किया तो पता चला कि उक्त नम्बर वाला चेक उनके पास मौजूद है। धोकाधड़ी की जानकारी मिलते ही संसदीय सचिव के निज सहायक ने इसकी सूचना सिविल लाइन थाने में दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने 420,467,468,471 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

Next Story