Begin typing your search above and press return to search.

Astro Tips: इस राशि के लड़की से करेंगे शादी तो जिंदगी भर रहेंगे गुलाम, खूबसूरती में उसके सामने सब भरेंगे पानी

npgrashifal
X

Aaj Ka Rashifal 

By NPG News

शांति सुमन

रायपुर। खूबसूरत और आकर्षक दिखना हर महिला चाहती है। इसके लिए अपनी काया और पर्सनलिटी पर ध्यान भी देती हैं ताकि खुद के साथ दूसरों को आकर्षित कर सकें। लेकिन अक्सर देखा होगा कि कई महिलाऐं ऐसी भी होती है जो इन सभी चीजों से दूर होती है। उनके आकर्षण में कोई कमी नहीं आती हैं और पुरुष आकर्षित होते हैं। क्योंकि ऐसा उनके साथ ज्योतिषीय गुणों से होता है। मतलब उनकी राशि के कारण होता हैं। ज्योतिष के अनुसार कुछ ऐसी राशि होती है।जिनके नाम की लड़कियां एक पल में दूसरों को दीवाना बना लेती है।जो बेहद ही अट्रैक्टिव होती हैं, जिन पर सब मोहित हो जाते हैं।

कमाल की होती है इन राशियों की लड़कियां

मेष राशि इस राशि की लड़कियां मंगल से प्रभावित तेज-तर्रार सुंदर काया वाली होती है। इनसे शादी कर आप जीवन को बेहतरीन बना सकते हैं। इस राशि की लड़कियां बहुत वफादार मुसीबत में भी साथ नहीं छोड़ती है।

वृष राशि इस राशि की लड़कियां बेहद खूबसूरत होती है। इन्हें मां लक्ष्मी का स्वरूप बेहद खूबसूरत और अनंत काल तक स्थिर रहने वाला मानते है। इस राशि की महिलाओं में दूसरों पर अपना अधिकार जमाने का गुण होता है। इन्हें अपनी बात मनवाने के लिए ज्यादा परेशानी नहीं होती।

मिथुन राशि अपसराओँ की तरह होती है इस राशि की महिलाएं। मिथुन राशि वाली लड़कियों के पास भी आकर्षण और खूबसूरती का भंडार होता है। इन्हें जादुई प्रभाव वाला भी माना जाता है। इनमें अधिक उम्र तक जवां दिखने की क्षमता होती है। इनसे शादी करना किसी भी पुरुष के लिए सौभाग्य की बात होती है।

कर्क राशि इस राशि के लड़की से शादी करते हैं तो जीवन भर खुशहाल रहेंगे, ये लड़कियां शादी के लिए सबसे परफेक्ट मानी जाती इस राशि की लड़कियां अपने पार्टनर, उसके परिवार से भावनात्मक का ख्याल रखती है।

सिंह राशि इस राशि की महिलाएं उनके परफेक्ट है, जिन्हें एडवेंचर का शौक है।ये खूबसूरत होने के साथ आत्मविश्वासी होती है। ये अपनी शर्तों पर जीवन बिताना पसंद करती हैं। इस वजह से तलाक की भी नौबत आती है।

कन्या राशि इस राशि की लड़कियां बहुत सुंदर और आकर्षक होती है। ये अपनी खूबसूरती से किसी को भी दिवाना बना देती है। साथ ही अपने शरारती, मिलनसार और खुशमिजाज स्वभाव के कारण सभी इनकी कंपनी पसंद करते है। रहस्मयी स्वभाव कारण ये हर किसी से नहींखुलती। पार्टनर को सपोर्ट करती है, लेकिन अपनी बातें शेयर नहीं करती। इन्हें समझना मुश्किल होता है।

तुला राशि इस राशि की लड़कियां बातों में बहुत माहिर होती हैं। इनके पास दोस्तों की कोई कमी नहीं होती है। ये हर किसी को अपने बातों में उलझा सकती हैं। इनसे शादी करना थोड़ा रिस्की हो सकता है।

वृश्चिक राशि वृश्चिक राशि की लड़कियों के पास जादुई खूबसूरती होती है। जो हर किसी को आकर्षित करने की शक्ति रखती है। इनके चेहरे और आंखों में एक प्रकार सम्मोहन होता है, जिसे जो भी देखता है वह उनपर मोहित हो जाता है।

धनु राशि ये गेहुए रंग की खुशमिजाज, मिलनसार और आशावादी स्वभाव की होती है। खूबसूरती में सामान्य होने पर भा छवि आकर्षक होत है। हर सिचुएशन में खुश रहती है, इनके स्वभाव के चलते लोग इन्हें पसंद करते है।

मकर राशि इस राशि की लड़कियां दिखने में बेहद सुंदर और आकर्षित होने से ये किसी को भी आसानी से इंप्रेस कर लेती है। ये सभी के साथ आसानी से घुल- मिल जाती है। ऐसे में हर कोई इनका दोस्त बनना, इनसे रिश्ता बनाना चाहता है।

कुंभ राशि इस राशि की लड़कियां जितनी तेजतर्रार और जुबान से मिर्ची होती है। ये साधारण कद काठी में होकर भी खूबसूरती में किसी कम नहीं होती। बढ़ती उम्र के साथ इनकी खूबसूरती बढ़ती जाती है।

मीन राशि इस राशि की लड़कियां बहुत रोमांटिक और आकर्षक होती हैं। जो लड़के इन्हें अपनी मीठी-मीठी बातों में फंसा लें। ये उनके साथ जल्दी प्यार में पड़ जाती हैं। मीन राशि की लड़कियों को इंप्रेस करना आसान होता है।

Next Story