Begin typing your search above and press return to search.
सहायक शिक्षक मुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव से करेंगे मुलाकात: 12 सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल रायपुर डीईओ की अगुवाई में प्रमुख सचिव से करेंगे मुलाकात, फिर मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी समस्या से कराएंगे अवगत

रायपुर/17 दिसम्बर 2021। वेतन विसंगति दूर करने की मांग को लेकर धरने पर बैठे सहायक शिक्षको को आज आंदोलन के 7 वे दिन मुख्यमंत्री ने चर्चा के लिये बुलाया हैं। सहायक शिक्षक वेतन विसंगति दूर करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने के लिये अड़े हुए थे। सहायक शिक्षक फेडरेशन के अध्यक्ष मनीष मिश्रा के नेतृत्व में सहायक शिक्षको का 12 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मिलने जा रहा हैं। मुख्यमंत्री से मिलने से पहले शिक्षको का प्रतिनिधि मण्डल स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव आलोक शुक्ला से अभी कुछ ही देर में मिलने वाला है। शिक्षको के प्रतिनिधि मंडल को डीपीआई के सँयुक्त संचालक व रायपुर डीईओ बंजारे अपने साथ प्रिंसिपल सेकेट्री से मिलवाने ले गए हैं।
Next Story
