Begin typing your search above and press return to search.
विधानसभा अध्यक्ष महंत का मना सादगी से जन्मदिन.. CDS बिपिन रावत समेत शहीदों और सदस्य देवव्रत के निधन की वजह से महंत के थे दो टूक निर्देश -"केवल शुभकामनाएँ स्वीकार"

रायपुर,13 दिसंबर 2021। विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने आज उम्र के अड़सठवें पड़ाव की ओर कदम बढ़ा दिए। हालाँकि CDS बिपिन रावत और उनके सहयोगियों के हैलीकाप्टर क्रेश में शहादत के साथ साथ वर्तमान विधानसभा सदस्य देवव्रत सिंह के आकस्मिक निधन की वजह से विधानसभा अध्यक्ष महंत ने जन्मदिन को बिलकुल सादगी से स्वीकार किया है।
विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत से विधानसभा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके मंत्रीमंडल सहयोगियों समेत पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक और विपक्षी सदस्यों ने मिलकर शुभकामनाएँ दीं। अध्यक्ष चरणदास महंत ने शुभकामनाएँ और गुलदस्तों को स्वीकार किया।
लेकिन गुलदस्ते और शुभकामनाओं के अलावा किसी मिठाई या अन्य हर्ष प्रतीक पर सख़्ती से रोक लागू थी।
Next Story
