Begin typing your search above and press return to search.

Assembly Election Results: एग्जिट पोल में किसकी सरकार: जानिए... मतदान के बाद हुए सर्वे में किसकी बन रही है सरकार...

Assembly Election Results: तेलंगाना में मतदान का समय समाप्‍त होने के साथ ही पांचों चुनावी राज्‍यों के एग्जिट पोल आने शुरू हो गए हैं। अलग-अलग सर्वे में चुनावी नतीजे अलग-अलग है।

Assembly Election Results: एग्जिट पोल में किसकी सरकार: जानिए... मतदान के बाद हुए सर्वे में किसकी बन रही है सरकार...
X
By Sanjeet Kumar

Assembly Election Results: रायपुर। तेलंगाना में मतदान का समय समाप्‍त होने के साथ ही पांचों चुनावी राज्‍यों के एग्जिट पोल आने शुरू हो गए हैं। अलग-अलग सर्वे में चुनावी नतीजे अलग-अलग है।

आज तक- एक्‍सेस के सर्वे में छत्‍तीसगढ़ में 41 प्रतिशत वोट भाजपा के खाते में जाती नजर आ रही है। वहीं, कांग्रेस पार्टी को 42 प्रतिशत वोट शेयर मिलने का अनुमान बताया जा रहा है। वहीं, अन्‍य के हिस्‍से में 17 प्रतिशत वोट शेयर जाती दिख रही है। सर्वे के अनुसार भाजपा को 36 से 46 सीट मिलती दिख रही है। वहीं, कांग्रेस के खाते में 40 से 50 सीट जाती दिख रही है। अन्‍य को एक से 5 सीट मिल सकती है।

इंडया टीवी के सर्वे में भाजपा को 30 से 40 और कांग्रेस को 46 से 56 सीट और अन्‍य को 3 से 5 सीट मिल सकती है।

न्‍यूज 18 इंडिया के सर्वे में भाजपा को 41 कांग्रेस को 46 औार अन्‍य को 3 सीट मिलने का अनुमान है।

जी न्‍यूज के सर्वे में भी छत्‍तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने का अनुमान बताया जा रहा है। जी न्‍यूज के सर्वे में भाजपा को 30 से 40 सीट मिलने का अनुमान बताया गया है। इसी तरह कांग्रेस को 46 से 56 और अन्‍य के खाते में 3 से 5 सीट जाने का अनुमान बताया गया है।

एनडीटीवी के सर्वे में भाजपा को 29 से 39, कांग्रेस को 40 से 50 सीट और अन्‍य को 3 से 5 सीट का अनुमान बताया गया है।





Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story