Begin typing your search above and press return to search.

आर्यन खान को मिली जमानत... 25 दिन बाद जेल से आएंगे बाहर, मुनमुन और अरबाज को भी बेल..

आर्यन खान को मिली जमानत... 25 दिन बाद जेल से आएंगे बाहर, मुनमुन और अरबाज को भी बेल..
X
By NPG News

मुंबई 28 अक्टूबर 2021. मुंबई क्रूज ड्रग्‍स मामले में आज आखिर कार बॉलीवुड स्‍टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत मिल ही गई। बॉम्बे हाईकोर्ट ने उन्‍हें जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। उनके साथ ही बॉम्‍बे हाई कोर्ट ने अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को भी जमानत दे दी है। जस्‍ट‍िस नितिन साम्‍ब्रे की अदालत ने तीनों आरोपियों को तीन दिन की लगातार सुनवाई के बाद जमानत दे दी है। ASG अनिल सिंंह ने NCB की तरफ से गुरुवार को जमानत का विरोध किया। लेकिन आर्यन के वकील मुकुल रोहतगी ने कोर्ट में उनके हर तर्क को काटा।

ASG अनिल सिंह की दलीलों का जवाब देते हुए कोर्ट में आर्यन खान के वकील मुकुल रोहतगी ने कहा- आर्यन-अरबाज साथ थे लेकिन नहीं पता था कि अरबाज खान के पास ड्रग्स थी. आर्यन खान ने कोई साजिश नहीं की है. साजिश को साबित करने के लिए सबूत होने चाहिए. साजिश साबित करना मुश्किल लेकिन सबूतों का क्या? मानव और गाबा आर्यन खान को जानते थे लेकिन उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया. मामले में दो लोगों को पहले ही जमानत दी जा चुकी है.

क्रूज ड्रग्स केस में आर्यन खान को जमानत, शाहरुख के बर्थडे से पहले मिलेगी रिहाई

मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद आर्यन खान के पिता शाहरुख खान का 2 नवंबर को बर्थडे है। यानी शाहरुख अपने बेटे के साथ बर्थडे मनाएंगे। हालांकि, जमानत मिलने के बाद भी उन्हें आज की रात जेल में ही बितानी पड़ेगी।


Next Story