Begin typing your search above and press return to search.

CG में आगजनी, तोड़फोड़: हीरा सिंह मरकाम की प्रतिमा खंडित होने से भड़के गोंगपा ने गाड़ियाँ जलाईं, तोड़फोड़ भी

CG में आगजनी, तोड़फोड़: हीरा सिंह मरकाम की प्रतिमा खंडित होने से भड़के गोंगपा ने गाड़ियाँ जलाईं, तोड़फोड़ भी
X
By NPG News

कोरबा,28 फ़रवरी 2022। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के संस्थापक और अंचल में व्यापक प्रभाव रखने वाले स्व. हीरा सिंह मरकाम की प्रतिमा खंडित होने पर भड़के गोंगपा कार्यकर्ताओं का ग़ुस्सा आख़िरकार फूट गया। आरोपियों की गिरफ़्तारी की माँग को लेकर जमकर बवाल काटा और गाड़ियों को फूंक दिया। पुलिस बल बड़ी संख्या में मौक़े पर तैनात है। लेकिन तनाव लगातार बरकरार है।

पूरा बवाल गुरसियां में हुआ जहां उग्र गोंगपा कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले बाज़ार बंद कराया और उसके बाद अचानक वे हिंसक हो गए और गुरसियां स्थित जनपद सदस्य के निवास और व्यापारी के दुकान और घर पर पथराव के बाद पाँच गाड़ियों को जला दिया।

बवाल की सूचना पर मौक़े में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है, लेकिन ईलाके में अब भी तनाव बरकरार है और गोंगपा के कार्यकर्ता अब भी मौजुद हैं।

Next Story