Begin typing your search above and press return to search.

कांग्रेस नेता के घर डकैती के आरोपी पकड़ाए.. बदला लेने के लिए मुख्य आरोपी ने उड़ीसा के डकैतों से करवाई थी डकैती... 5 आरोपी गिरफ्तार

कांग्रेस नेता के घर डकैती के आरोपी पकड़ाए.. बदला लेने के लिए मुख्य आरोपी ने उड़ीसा के डकैतों से करवाई थी डकैती... 5 आरोपी गिरफ्तार
X
By NPG News

बिलासपुर/22 जनवरी 2022- कांग्रेस नेता टॉकेश्वर पाटले के घर 13 जनवरी को हुई डकैती की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली हैं। 5 साल पुराने मामले में माता पिता के साथ जेल गया मुख्य आरोपी डकैती का मास्टरमाइंड निकला। बदला लेने की नियत से उड़ीसा से डकैतो को बुला कर डकैती करवाई गई थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी के अलावा उड़ीसा के तीन डकैत के अलावा एक अन्य डकैत( टोटल 5) को गिरफ्तार किया हैं।

मामले में मिली जानकारी के अनुसार 13 जनवरी को कांग्रेस के जिला सचिव टाकेश्वर पाटले के घर सुबह 11 बजे आये 7 डकैतो ने बंदूक व चाकू की नोक पर ढाई लाख नगद व 3 लाख के गहने लूट लिए थे। डकैती के बाद फरार हुए डकैतो की तलाश में पुलिस की अलग अलग टीमें लगी हुई थी।इस दौरान राजनैतिक आरोप प्रत्यारोप भी लगातार हुए थे।

सीसीटीवी व लोकल हिंट के आधार पर पुलिस डकैतो की तलाश कर रही थी। इस दौरान 40 मोबाइल टावरों से 4लाख के लगभग काल डंम्प पुलिस ने निकाले थे। डकैतो ने डकैती के दौरान कांग्रेस नेता छोटू का मोबाईल भी लूट लिया था। उक्त मोबाईल में सिम बदल कर डकैतो ने कुछ देर के लिये मोबाइल चालू किया था। जिसके बाद पुलिस उस नम्बर को ट्रेस कर डकैतो तक पहुँची।

उस नम्बर धारक को उठाने पर मामले का खुलासा हो गया। मस्तूरी के पास ग्राम लावर निवासी एक युवक व उसके माता पिता को कांग्रेस नेता ने 2017 में जेल भिजवाया था। जेल में ही उसने हत्या व डकैती के आरोपियो के साथ मिल कर बदला लेने की ठानी थी। बाहर आ कर उसने जेल में जिन आरोपियो से उसकी दोस्ती हुई थी उनके मदद से उड़ीसा के डकैतो को बुलवाया था।

उड़ीसा के डकैत रायगढ़ पहुँचे और बिलासपुर से सम्बद्ध डकैत भी रायगढ़ पहुँचे। यहां डकैती व भागने की पूरी प्लानिंग बनी थी। डकैती के एक रात पूर्व डकैत चिल्हाटी ग्राम में आ कर रुके थे और दूसरे दिन चिल्हाटी से जा कर डकैती डालने के बाद वहां से फरार हो गये थे।

पुलिस की टीमो ने समन्वय बनाकर तकनीकी विश्लेषण व लोकल हिंट के आधार पर 5 डकैतो को गिरफ्तार किया हैं। जल्द ही पुलीस मामले का खुलासा करने वाली हैं।

Next Story