Begin typing your search above and press return to search.

टून्नी में फटफटी दौड़ाई.. पुलिस से भिड़े मतवार.. : पुलिस की समझाईश पर सिपाहियों से गाली गलौज.. जेल दाखिल

टून्नी में फटफटी दौड़ाई.. पुलिस से भिड़े मतवार.. : पुलिस की समझाईश पर सिपाहियों से गाली गलौज.. जेल दाखिल
X
By NPG News

बैकुण्ठपुर,17 नवंबर 2021। शाम को व्यस्ततम मार्ग पर तेज रफ़्तार तरीक़े से बाईक दौड़ाने से पुलिस द्वारा मना करना और पकड़ने की क़वायद करना दो मतवारों को इस कदर नागवार गुजरा कि उन्होंने पुलिसकर्मियों से ही अभद्रता कर दी। नतीजतन दोनों मतवारों को जेल पहुँचा दिया गया है।

ज़िले के डोमनहिल में नशे की हालत में बीच बाज़ार फटफटी दौड़ाते देख चौकी के दो कर्मचारियों ने रोका, जिसके बाद फूल टून्नी में मोटरसाइकिल को बीच सड़क खड़ी कर चौकी के कर्मचारियों से ही दोनों मतवार भिड़ गए।आरोप है कि दोनों युवक शराब के नशे में थे और पुलिसकर्मियों से अभद्र व्यवहार गाली गलौच और मारपीट करने लगे।

दोनों मतवारों को क़ाबू करने में अन्य पुलिसकर्मियों को भी चोटें आईं। दोनों ही युवकों जिनमें एक का नाम राकेश चौहान और दूसरे का नाम विशाल सिंह है उनके विरुद्ध धारा 294,506,323,427,186,332,353 और 34 के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें जेल दाखिल कर दिया गया है।




Next Story