Begin typing your search above and press return to search.

गुरुवार राशिफल: आज इन 5 राशि वालों को होगा धन लाभ, वहीँ इन्हें रहना होगा आज सतर्क... जानिए अन्य राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal
X

राशिफल, rashifal

By NPG News

रायपुर 22 दिसम्बर 2021. राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए

मेष राशि

किसी काम को लेकर आप मुसीबत में पड सकते हैं। यह समय आप पर भारी है लेकिन कुछ समय बाद सब सही होगा। धन के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपमें पॉजिटिव एनर्जी बनी रहेगी। इसके कारण आप आशावादी रहेंगे और संसाधनो तथा उनके उपयोग में आपका विश्वास बना रहेगा। निकट मित्र से अच्छी सूचना मिल सकती है।

वृष राशि

आज के दिन आपको भावुकता में निर्णय लेने से बचना होगा। घर अथवा व्यवसाय कहीं पर भी यदि कोई निर्णय लेना पड़े, तो उसे भावुकता में बिल्कुल ना लें। यदि आज किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमे सावधानी बरते अन्यथा उसमे कोई दुर्घटना होने का भय बना हुआ है, इसलिए कुछ समय के लिए टाल दें। आज आपको आपका लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त होने से प्रसन्नता बनी रहेगी। आज आपको अपने बच्चों का सहयोग भी हर मामले में प्राप्त होगा, लेकिन आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण बनाए रखना होगा। यदि आपने ऐसा किया, तो ही आप अपने पारिवारिक रिश्तों को बचाने में कामयाब रहेंगे।

मिथुन राशि

आज का दिन आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम पर बातचीत में व्यतीत करेंगे। आज आप अपने मित्र के साथ किसी पिकनिक पर जाने का प्लान भी बना सकते हैं। अविवाहित लोगों के लिए आज मित्रों द्वारा कोई उत्तम विवाह प्रस्ताव आ सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा, जिसके कारण वह एक दूसरे को और बेहतर जान पाएंगे। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय कर सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह आज समाप्त होगी।

कर्क राशि

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपको उचित समय की पहचान करनी होगी। आज का दिन सटीक योजनाएं बनाने का है। आज ऑफिस के सहयोगियों के साथ किसी काम को पूरा करने में सफल होंगे। प्राइवेट नौकरी वालों की आय में बढ़ोतरी होने के योग बन रहे हैं। संघर्ष करने के बाद निश्चित ही सफल होंगे। परिवारवालों के साथ अच्छा समय गुजरेगा। जीवनसाथी के साथ अपने दिल की बात शेयर करेंगे।

सिंह राशि

आज आपका दिन सामान्य से थोड़ा बेहतर रहेगा। आज आप घरवालों के साथ ज्यादा समय बितायेंगे। बच्चे घर के कामों में माता की मदद करेंगे। आज लोग आपके व्यक्तिव से प्रेरणा लेंगे और समाज में भी आपका नाम होगा। जो बच्चे घर से दूर रहकर किसी कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही वे सरकारी नौकरी के लिए चयनित भी हो सकते हैं। आज घर पर शाम को फैमली के साथ डिनर एंजॉय करेंगे जिससे घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

कन्या राशि

आज आपका दिन शुभ रहेगा। मित्रों और स्नेही स्वजनों के साथ रिश्ते पहले से बेहतर बनेंगे। पिता और बड़े भाई के सहयोग से आप कोई नया व्यापार शुरू करने की सोच सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिलेगी। आज भाई आपको कोई उपहार देंगे, जिससे आपका मन खुश होगा। आज कोट कचहरी के मामले में पड़ने से बचें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें अपनी गाडी के सारे पेपर साथ रखें। आज आपकी सेहत बेहतर बनी रहेगी।

तुला राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आर्थिक रूप से आपको सफलता मिलेगी। आज आप खुद को स्वस्थय महसूस करेंगे। आज पहले से आ रही समस्याओं का आसानी से हल निकल जाएगा। ऑफिस के काम में आ रही बाधाएं भी अपने आप दूर होती जाएंगी। जो लोग लकड़ी के व्यापार से जुड़े हैं, उनके काम की गति बढ़ेगी। भविष्य के लिए योजनाएं बनाने के लिए आज का दिन बहुत ही उत्तम है। माता-पिता के आशीर्वाद से आज आप हर जगह सफल होंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी।

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। आज आप जो भी काम शुरू करेंगे उसमें सफल जरूर होंगे। जो छात्र विज्ञान और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें कुछ अच्छा सीखने को मिलेगा इसमें किसी बड़े प्रोफ़ेसर से आपको मदद मिलेगी। बदली हुई परिस्थितियों में भी आप खुद को सही दिशा में ले जाने में कामयाब रहेंगे। आज संघर्ष करने वाले लोगों को सफलता जरूर मिलेगी। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

धनु राशि

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज माता-पिता के सहयोग से आपको जीवन में आगे बढ़ने का रास्ता मिलेगा। मानसिक रूप से खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। आपके मन में आज नए-नए विचार आयेंगे, जिनको आप अपने जीवन में उतारने में भी कामयाब रहेंगे। ऑफिस के सहयोगियों के साथ मिलकर किसी नये काम की शुरूआत करेंगे। साथ ही बॉस आपके कामों की प्रशंसा करेंगे। किसी पुराने दोस्त से बात करके आज आपको अच्छा लगेगा।

मकर राशि

आपका दिन सामान्य बना रहेगा। आज किसी बड़ी बिजनेस डील को बहुत सोच समझकर करने की जरूरत है। किसी अनुभवी व्यक्ति या फिर विश्वास पात्र की राय लेने के बाद ही कदम आगे बढ़ाएं। सरकारी कर्मचारियों के लिए आज का दिन समान्य रहेगा। ऑफिस में आज काम ज्यादा हो सकता है। छात्रो को आज ज्यादा पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। पारिवारिक माहौल खुशमुना रहेगा। महिलाओं का दिन आज राहतपूर्ण रहेगा। सेहत पहले से बेहतर बनी रहेगी।

कुंभ राशि

आज आपका दिन पहले से थोड़ा बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है। संगीत और कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़े प्लेटफार्म पर जाने का अवसर मिलेगा। रुपये-पैसे की लेन-देन में आज सावधानी बरतने की जरूरत है। किसी को उधार पैसा देने से बचें। आज दाम्पत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी, लेकिन शाम तक सब अच्छा हो जाएगा। आज आपको किसी से भी बहस करने से बचना चाहिए। दाम्पत्य जीवन में आ रही दिक्कतों का अंत होगा।

मीन राशि

आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। कोई पुरानी बिजनेस डील आपको अचानक लाभ दिलाएगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सोशल मीडिया के जरिये सामाजिक कार्यों में सहयोग देंगे, जिसका लाभ आपको आगे जाकर मिलेगा। आप सबको साथ लेकर चलने में भी कामयाब रहेंगे। घरवालों के साथ घर पर ही धार्मिक कार्य करने का प्लान बना सकते हैं। छात्रों को पढ़ाई में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे।





Next Story