Begin typing your search above and press return to search.

चिटफण्ड कंपनी का एक और डायरेक्टर गिरफ्तार, रायपुर पुलिस ने शहडोल से पकड़ा....करोड़ों रुपये गबन कर कई वर्षों से था फरार

चिटफण्ड कंपनी का एक और डायरेक्टर गिरफ्तार, रायपुर पुलिस ने शहडोल से पकड़ा....करोड़ों रुपये गबन कर कई वर्षों से था फरार
X
By NPG News

रायपुर 6 दिसम्बर 2021। चिटफण्ड कंपनी खोलकर करोड़ो की ठगी करने वाले डायरेक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों से अपनी कामनी में पैसा निवेश कराकर कंपनी बंद कर 2015 से फरार था।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी मृगेंद्र सिंह बघेल ने जो कि, साईं प्रकाश प्रोपर्टी डेवलपमेंट में डायरेक्टर है और आजाद नगर स्थित मारुति बिजनेश पार्क में ऑफिस खोलकर रखी थी। 2015 से आरोपी सैकड़ों लोगों के पैसे अपनी कंपनी में निवेश करवाकर ज्यादा लाभ देने का वादा किया था। लोगों के करोड़ो रूपये जमा होने के बाद आरोपी अपना दफ्तर बंद कर फरार हो गया था।

आरोपी के फरार होने के बाद पीड़ित लोगों ने इसकी शिकायत आजाद नगर थाने में दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद पुलिस आरोपी की खोज में जुटी। इस बीच आरोपी के बारे में पता चला कि वो शहडोल मध्यप्रदेश में रेत का कारोबार कर रहा है। इस सूचना पर क्राइम एडिशनल एसपी अभिषेक माहेश्वरी के नेतृत्व में पुलिस की एक विशेष टीम का गठन कर आरोपी को एमपी से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई पुलिस के द्वारा की जा रही है।

Next Story