Begin typing your search above and press return to search.

PUBG का एक और लड़का शिकार: दोस्तों ने उड़ाया मजाक तो 15 साल के लड़के ने उठाया ये खौफनाक कदम...जानें

PUBG का एक और लड़का शिकार...

PUBG का एक और लड़का शिकार: दोस्तों ने उड़ाया मजाक तो 15 साल के लड़के ने उठाया ये खौफनाक कदम...जानें
X
By NPG News

नईदिल्ली 14 जून 2022 I PUBG गेम बच्चों के मन में ऐसे बस गया है कि उसी को असल जिंदगी समझकर बैठे है। बच्चों को PUBG की ऐसी लत लग गई है कि उसको गेम के खेलने से मना करने पर मरने-मराने पर उतर रहे है। हाल ही में एक खबर सामने आई थी जिसमें मां द्वारा PUBG गेम खेलने से मना करने पर बच्चे ने मां को गोली मानकर मौत के घाट उता दिया था। वहीं ऐसी ही खबर सामने आई है जिसमें PUBG गेम में हार को असल जिंदगी की हार समझ कर आत्महत्या कर ली है।

दरअसल, एक 15 साल के लड़के का गेम हारने पर मजाक उड़ाया जा रहा था, इसके बाद ही उसने हताश होकर आत्महत्या करने का फैसला किया। ये घटना आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम शहर की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, ये टीनेज लड़का अपनी गर्मी की छुट्टियां अपने पिता और उनके परिवार के साथ बिता रहा था और इसी जगह पर उसका गेम हारने के चलते मजाक बनाया गया और बुलिंग से परेशान होकर उसने अपनी जान दे दी। बताया जा था है की, यह 11 जून की रात पंद्रह साल का ये लड़का अपने चचेरे भाईयों के साथ PUBG गेम खेल रहा था। हालांकि गेम हारने के बाद उसके भाई उसे चिढ़ाने लगे। इस लड़के के पिता ने भी फिर उसे गेम खेलने से मना कर दिया जिससे वो और भी ज्यादा नाराज हो गया। मछलीपट्टनम शहर के सर्कल इंस्पेक्टर वी नारायण ने इस मामले में कहा कि डिनर के बाद वो अकेला सोने के लिए चला गया और उसने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। परिवार के सदस्यों का कहना है कि वो ज्यादातर समय मोबाइल फोन पर गेम खेलता रहता था और लगातार मजाक उड़ाए जाने के चलते डिप्रेस था।

Next Story