Begin typing your search above and press return to search.

नारायणपुर में CM भूपेश की घोषणाएं: नये स्वामी आत्मानंद स्कूल, आईटीआई, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, 50 बिस्तर का हास्पिटल खोलने का किया ऐलान...

नारायणपुर में CM भूपेश की घोषणाएं: नये स्वामी आत्मानंद स्कूल, आईटीआई, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, 50 बिस्तर का हास्पिटल खोलने का किया ऐलान...
X
By NPG News

नारायणपुर 20 मई 2022। भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दूसरे चरण के तीसरे दिन माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर पहुंचे। मुख्यमंत्री सर्वप्रथम देवगुड़ी स्थल पर पहुँचकर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना हेतु माता गुड़ी में पूजा अर्चना की।

इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छोटेडोंगर में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने की घोषणा की। छोटेडोंगर में आईटीआई खोलने की घोषणा।

मुख्य मंत्री द्वारा ग्राम छोटेडोंगर में की गई घोषणा

1. नवीन स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ की जायेगी।

2. छोटेडोंगर में नवीन शासकीय आईटीआई की स्थापना की जायेगी।

3. तारागांव में लघु उद्वहन सिंचाई योजना की स्वीकृति दी जायेगी।

4. बड़े जम्हरी शासकीय हाई स्कूल का हायर सेकेण्डरी स्कूल में उन्नयन किया जायेगा।

5. कन्हारगांव शासकीय माध्यमिक शाला का हाईस्कूल में उन्नयन किया जायेगा।

6. छोटेडोंगर में 32 गढ़ हल्बा समाज हेतु सामाजिक भवन निर्माण करवाया जायेगा।

7. छोटेडोंगर में 84 परगना गोंड़वाना समाज हेतु सामाजिक भवन का निर्माण करवाया जायेगा।

8. चांदागांव से सोनापाल होते हुए पानी गांव तक करीब 5 किमी सड़क का डामरीकरण ।

9. 5 नवीन धान खरीदी केन्द्र- कन्हारगांव, कोहकामेटा, सोनपुर, गढ़बेंगाल एवं कुकड़ाझोर।

10. दंतेष्वरी मंदिर में अतिरिक्त कक्ष एवं उन्नयन कार्य।

11. मरार समाज हेतु सामाजिक भवन निर्माण की स्वीकृति।

12. यादव समाज हेतु सामाजिक भवन निर्माण की स्वीकृति।

13. छोटेडोंगर में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र।

14. नारायणपुर में 50 बिस्तर का मातृ-षिषु हास्पिटल।

15. तेंदूपत्ता खरीदी का नगद भुगतान।

16. ग्राम बडगांव से दुरबेड़ा-ताड़ोनार होते हुए नारायणपुर जिला मुख्यालय तक 15 किलो मीटर सड़क निर्माण।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के हित में एक और बड़ी पहल करते हुए आज से अंग्रेजी भाषा में जाति के नाम का उल्लेख वाले जाति प्रमाण पत्रों के वितरण का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री बघेल ने भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान बीजापुर में आज पहली बार अंग्रेजी भाषा में जनजाति के नाम का उल्लेख वाले जाति प्रमाण पत्रों के वितरण का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने प्रधान जनजाति के तीन हितग्राहियों को जाति प्रमाण पत्र प्रदान किए। इन जाति प्रमाण पत्रों में पहली बार जनजाति के नाम का उल्लेख अंग्रेजी भाषा में किया गया है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में एक मई को आयोजित केबिनेट की बैठक में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के व्यक्तियों को मात्रात्मक त्रुटि के कारण जाति प्रमाण पत्र प्राप्त करने में होने वाले कठिनाईयों के निराकरण के उद्देश्य से अंग्रेजी में अधिसूचित जाति को मान्य करने तथा जाति प्रमाण पत्रों में अंग्रेजी में ही अधिसूचित जाति का उल्लेख करने का निर्णय लिया गया है। इसी निर्णय के तहत मुख्यमंत्री ने आज प्रधान जनजाति के तीन हितग्राहियों बीजापुर जिले की भैरमगढ़ तहसील के ग्राम मिनग़ाचल के सुनील कंडिक, आशा कंडिक और निशा कंडिक को जाति प्रमाण पत्र वितरित किए।

राज्य शासन के इस निर्णय से अब अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति के लोगों को जाति प्रमाण पत्र प्राप्त करने में कठिनाई नही होगी और वे शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे। उनके शिक्षा, रोजगार, छात्रवृत्ति और विभिन्न योजनाओं में मिलने वाली रियायतों से संबंधित अधिकार सुरक्षित रहेंगे। इस निर्णय के पहले जाति या जनजाति के वास्तविक हितग्राहियों को मात्रात्मक त्रुटि के कारण प्रमाण पत्र नही मिल पाते थे, जिसके कारण वे अपने अधिकारों से वंचित रह जाते थे। जाति प्रमाण के वितरण के दौरान उद्योग मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, लोकसभा सांसाद दीपक बैज, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी भी उपस्थित थे।

Next Story