Begin typing your search above and press return to search.

अमीरी में आगे अडाणी: दुनिया के तीसरे सबसे अमीर कारोबारी बने गौतम अडाणी, बिल गेट्स के बाद अब इन्हें छोड़ा पीछे

अमीरी में आगे अडाणी: दुनिया के तीसरे सबसे अमीर कारोबारी बने गौतम अडाणी, बिल गेट्स के बाद अब इन्हें छोड़ा पीछे
X
By NPG News

NPG ब्यूरो। भारतीय कारोबारी गौतम अडाणी अब दुनिया के तीसरे सबसे अमीर कारोबारियों में शामिल हो गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर्स इंडेक्स में फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट को पछाड़कर अडाणी ने यह स्थान हासिल किया है। अब अडाणी के आगे एलन मस्क और जेफ बेजोस हैं। टेस्ला के फाउंडर मस्क 251 बिलियन डॉलर नेटवर्थ के साथ पहले नंबर पर हैं, जबकि बेजोस 153 बिलियन डॉलर के साथ दूसरे नंबर पर हैं। वहीं, अडाणी 137.4 बिलियन डॉलर नेटवर्थ के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। भारतीय मुद्रा में यह 11 लाख करोड़ है।

मीडिया समूह दैनिक भास्कर के पॉवर प्लांट डीबी पॉवर के अधिग्रहण और एनडीटीवी की हिस्सेदारी खरीदने को लेकर चर्चा में आए अडाणी ने पिछले महीने ही बिल गेट्स को पछाड़ा था। पिछले महीने वे दुनिया के चौथे सबसे अमीर कारोबारी बने थे। अडाणी ने 2022 में ही अपनी नेटवर्थ में 60.9 बिलियन डॉलर जोड़े हैं। ये किसी भी कारोबारी से 5 गुना ज्यादा है। उन्होंने पहली बार फरवरी में रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी को सबसे अमीर एशियाई के रूप में पीछे छोड़ा था।

अडाणी 4 अप्रैल को सेंटी बिलियनेयर्स क्लब में शामिल हुए थे। 100 बिलियन डॉलर से ज्यादा नेटवर्थ वाले व्यक्तियों को सेंटी बिलियनेयर कहा जाता है। एक साल पहले अप्रैल 2021 में अडाणी की नेटवर्थ 57 अरब डॉलर थी। फाइनेंशियल ईयर 2021-2022 में अडाणी की नेटवर्थ दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ी है। अडाणी ग्रुप की सात पब्लिकली लिस्टेड कंपनीज है।

Next Story