अलविदा...मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव नहीं रहे, 41 दिन मौत से संघर्ष करने के बाद एम्स में ली अंतिम सांस, देश में शोक की लहर

नई दिल्ली। कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का देहावसान हो गया है। एम्स में आज उन्होंने अंतिम सांस ली। वे पिछले 42 दिन से एम्स में भर्ती थे। राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट दौरान दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती करवाया गया था। बीते 41 दिन से वेंटिलेटर पर मौत से जंग लड़ रहे राजू श्रीवास्तव ने आज अपने प्राण त्याग दिए हैं। राजू श्रीवास्तव के मौत की खबर सामने आने के बाद से ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। हर कोई नम आंखों से राजू को श्रद्धांजलि दे रहा है। उन्होंने दस बज कर चालीस मिनट पर अंतिम सांस ली। वो पिछले दस अगस्त से एम्स दिल्ली में भर्ती थे। 58 वर्षीय राजू के निधन से देश शोक में डूब गया है। राजनीति के अलावा फ़िल्म व खेल जगत की हस्तियां उन्हें श्रद्धांजलि दी रही है।
राजू श्रीवास्तव का जन्म उत्तरप्रदेश के कानपुर में 25 दिसंबर 1963 को हुआ था। उनका न। सत्यप्रकाश श्रीवास्तव उर्फ राजू था। अमिताभ बच्चन की दीवार फ़िल्म से प्रेरित होकर वे फिल्मों में आये थे। ग्रेट इंडियन लॉफ्टर चैलेंज से उन्हें पहचान मिली थी। 2014 में कानपुर लोकसभा से सपा की टिकट मिली पर उन्होंने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया था। वे अभज भाजपा में थे। यूपी फ़िल्म बोर्ड के डायरेक्टर भी थे। एम्स में उनकी एंजियोप्लास्टी की गई जिसमे उनके हार्ट में 100 प्रतिशत ब्लॉकेज मिला था। फिटनेस के लिए जागरूक 58 वर्षीय राजू को दिल्ली के एक जिम में ट्रेडमिल पर कसरत करते हुए दस अगस्त को दिल का दौरा पड़ा था। उन्हें एम्स दिल्ली में भर्ती करवाया गया था। जहां उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। आज उन्होंने अपनी अंतिम सांसे ली। उनके परिवार में पत्नी शिखा, बेटी अंतरा व बेटा आयुष्मान है।